बैन के बाद भी इस नाम से मौजूद है ब्लूव्हेल गेम !
ब्लूव्हेल चैलेंज के नाम से फेमस इंटरनेट गेम से बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल ही में उत्तरप्रदेश में 13 साल के एक बच्चे ने फांसी लगा ली। पुलिस जानकारी में सामने आया कि मृतक बालक पिछले कुछ दिनों से Blue whale गेम खेल रहा था।
बता दें कि इस गेम का शिकार लगातार बच्चे और किशोर बन रहे हैं। लगातार होते हादसे देखकर सरकार ने इस गेम पर बैन लगा दिया और गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल साइट्स से Blue Whale Challenge के लिंक्स को हटाने को निर्देश दिए हैं।

बैन के बाद दूसरे नाम से मौजूद-
हालांकि इस गेम से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है कि बैन के बाद भी ये गेम इंडिया में मौजूद है। बैन से बचने के लिए ये गेम नाम बदलकर बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अब ये गेम अब A Silent House, A Sea of Whales, Wake Me Up at 2.40am जैसे नामों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खतरनाक कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है गेम-
स्कूलों में बच्चों के पेरेंट को इस गेम के प्रति सतर्क और बच्चे के व्यवहार पर नजर रखने के लिए कहा है। बता दें कि ये गेम इंडिया के पहले कई देशों में बच्चों को अपना निशाना बना चुका है। इस गेम में बच्चों को खतरनाक टास्क करने के लिए दिए जाते हैं और सबसे आखिरी में उन्हें खुदकुशी करने के लिए उकसाया जाता कई देशों में ये गेम पूरी तरह बैन है और इंडिया में भी 11 अगस्त को सरकार ने इसे बैन कर दिया।
130 लोग कर चुके हैं सुसाइड-
बता दें कि इस गेम से सिर्फ रूस में ही अब तक 130 लोग आत्महत्या कर चुके हैं। बता दें कि इस गेम का शिकार ज्यादातर टीनएज ही होते हैं।
गेम बनाने वाला हो चुका है गिरफ्तार-
यह गेम रूसी नागरिक फिलिप बुडेकिन ने 2013 में बनाया था। रूस में पहला सुसाइड 2015 में सामने आया था। इसके बाद फिलिप को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर केस चला। सुनवाई के दौरान फिलिप ने बताया कि उनके गेम का मकसद समाज की सफाई करना है। जिन लोगों ने गेम खेलते हुए आत्महत्या की है, फिलिप की नजर में वे 'बयोलॉजिकल वेस्ट' थे।


Click it and Unblock the Notifications








