बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में 6 जुलाई से पहले कर लें यह जरूरी काम, बाद में नहीं हो पाएगा
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया जिसे PUBG India भी कहते है, को आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया गया है और अब एंड्रॉइड डिवाइस यूजर्स इस गेम को Play Store पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले 18 जून को Battleground Mobile India का अर्ली एक्सेस वर्जन को रिलीज किया गया था। हालांकि अब आपके लिए एक अपडेट है और उसकी आखिरी तारीख 6 जुलाई है।

अगर आप भी खेलते है बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम तो 6 जुलाई से पहले निपटा लें यह जरूरी काम
दरअसल आपको बता दें कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेमर्स को अपने PUBG गेम के डाटा को इस नए Battleground Mobile India गेम में ट्रांसफर करने का मौका दे रहा है और उसकी लास्ट डेट 6 जुलाई 2021 रखी गयी है। यदि आप भी पबजी लवर है और पहले पबजी गेम खेलते थे तो आप भी 6 जुलाई से पहले अपने सारे डेटा को ट्रांसफर कर सकते हैं।
Google Play Store से कर सकते है लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड
जानकारी के लिए आपको बता दें कि Early Access के बाद Battleground Mobile India अभी फ़ाइनल वर्जन में प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और आप इसे अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए कुछ न्यूनतम आवश्यकताएं भी है उसके बाद ही आप अपने एंड्रॉइड डिवाइस में इस गेम को डाउनलोड और इन्स्टाल कर पाएंगे।
अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपका स्मार्टफोन Android 5.1.1 या इसके बाद के वर्जन पर चलना चाहिए। साथ ही इसमें न्यूनतम 2GB RAM होनी चाहिए। इसके बाद ही इस गेम को अपने स्मार्टफोन में चला पाएंगे। तो अगर आप भी पहले PUBG चलाते थे और अब बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम खेलते है और चाहते हैं कि सारा डेटा इसमें ट्रांसफर किया जाये तो आप 6 जुलाई से पहले यह काम निपटा लें, क्योंकि इसके बाद आप यह काम नहीं कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications







