ये हैं वो Addictive Android Games जिनकी लत लग सकती है
आजकल हर कोई एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। एंड्रॉय़ड डिवाइस हमारी जिंदगी का खास हिस्सा बन गए हैं। लोग खास कर गेम्स भी अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में खेलना पसंद करते हैं। हमारे गूगल प्ले स्टोर में हमें कई सारे गेम्स मिल जाते हैं।
इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे Addictive Android Games के बारे में बताएंगे जिन्हें आप काफी पसंद करेंगे। ये वह गेम हैं जिन्हें आप अपने खाली समय में कभी भी खेल सकते हैं। इन गेम्स को यूजर्स द्वारा दी गई रैंकिंग, रेटिंग और उनकी डाउनलोडिंग दर के हिसाब से चुना गया है।
Clash Royale
इस गेम को क्लैश ऑफ क्लांस के निर्माता द्वारा बनाया गया है। यह एक रियल टाइम मल्टीप्लेयर गेम है। आपको राजकुमारी, शूरवीरों, बेबी ड्रेगन और दर्जनों कार्डों को इक्ट्ठा करके अपग्रेड करना होता है।
इसमें आपको किंग और राजकुमारी के दुश्मनों को हराकर ट्रॉफी, ताज और glory जीतनी होती है। गेम को ऑनलाइन कोई भी खिलाड़ी खेल सकता है और ट्रॉफी जीत सकता है। आपको शक्तिशाली नए कार्ड इकट्ठा करने होते हैं। प्रतिद्वंद्वी के टावरों को नष्ट करना होता और क्राउन चेस्ट बनाने के लिए क्राउन जीतना होता है।
Pokémon GO
हम सभी जानते हैं कि यह गेम कितना लोकप्रिय है। यह एक बढ़ी हुई वास्तविकता (एआर) गेम है, जिसे नैन्टिक द्वारा बनाया गया है। गेम में आपको अपने फोन को चारों ओर लेकर घूमना होता है। अगर आपके आस-पास पोकेमॉन होगा तो वहां आपका स्मार्टफोन वाइब्रैट होगा। इसके बाद आपको पोके बॉल फेंककर पोकेमॉन लेना होता है, लेकिन आपको सतर्क भी रहना होता है क्योंकि यह आपसे दूर भी हो सकता है।
Rayman Adventures
यह एक प्लेस्टेशन गेम है जो अब एंड्रॉयड डिवाइस में भी खेला जा सकता है। यह खेल रोमांच से भरा है। इस गेम को खेलने से आप कभी नहीं ऊब पाएंगे। यह एक्शन से भरा हुआ है। गेम के विज्युअल भी काफी शानदार है। गेम में आपको सभी इनक्रेडिबल्स को बाहर निकालना होता है और उसे इक्ट्ठा करके घर लाना होता है। आपको रोमांच जीतने के लिए Incrediballs की पॉवर को बढ़ाना होता है। गेम में Incrediballs की देखभाल करने के साथ उन्हें फीड करना होता है।
Limbo
लिंबो एक पहेली और मुश्किल खेल है जो धीरे-धीरे लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। लिम्बो एक पैड गेम है। गेम में लिंबो एक अज्ञात लड़का है और गेम का असली टास्क उसकी खोई बहन को ढूंढना है। लिंबो रस्सियों, छोटे किनारों पर चढ़ सकता है और वस्तुओं को जानवरों को खींच सकता हैं। यह एक न्यूनतम खेल है, लेकिन गेम आपका पूरा ध्यान अपनी तरफ खींचता है। गेम को काफी डरावने तरीके से तैयार किया गया है।
Limbo
लिंबो एक पहेली और मुश्किल खेल है जो धीरे-धीरे लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। लिम्बो एक पैड गेम है। गेम में लिंबो एक अज्ञात लड़का है और गेम का असली टास्क उसकी खोई बहन को ढूंढना है। लिंबो रस्सियों, छोटे किनारों पर चढ़ सकता है और वस्तुओं को जानवरों को खींच सकता हैं। यह एक न्यूनतम खेल है, लेकिन गेम आपका पूरा ध्यान अपनी तरफ खींचता है। गेम को काफी डरावने तरीके से तैयार किया गया है।
Candy Crush Saga
इस गेम के बारें में कौन नहीं जानता है। लगभग हर उम्र का इंसान इस गेम को खेलता है। यह गेम आपको अपनी तरफ खींच लेता है। Candy Crush Saga में आपको दूसरे लेवल तक पहुंचने के लिए लेवल को पूरा करना होगा। इस खेल में, यूजर्स को अलग- अलग रंग संयोजनों के साथ कैंडीज़ को रद्द करके जरूरी मिशन को पूरा करना होता है। चुनौतीपूर्ण लेवल को पार करने के लिए जादुई बूस्टर आपकी मदद करते हैं। सभी एंडवेंचर को पूरा करने के लिए ट्रीट्स को अनलॉक करना होगा।
Subway Surfer
यह काफी अच्छा गेम है। जिसमें आपको ट्रेनों और विभिन्न बाधाओं पर दौड़ना होता है। आपको अपने पीछे भाग रहे पुलिसकर्मी और कुत्ते से पकड़े जाने से बचना होता है। गेम में आपको अपने फेसबुक दोस्तों के रिकॉर्ड तोड़ना पड़ता है। गेम में भागते हुए आपको कॉइन्स को इक्ट्ठा करना होता है। साथ ही आपको कई पॉवर भी दी जाती है। जिसमें मैगनेट, जम्पिंग और फ्लाई जैसी पॉवर शामिल है।
Temple Run 2
Temple Run ने एंड्रॉयड मोबाइल गेमिंग में नया रेवेल्यूशन शुरू किया है। Temple Run 2 एक एंड्रॉयड एडवेंचर गेम है। इस खेल में, आपको भागने, दौड़ने, मोड़ने और फिसलने जैसी कई चीजें करने की ज़रूरत है। गेम में समय के साथ-साथ आपकी स्पीड बढ़ती रहती है। Temple Run 2 में नए ग्राफिक्स को जोड़ा गया है। इसमें नए पॉवरअप्स भी दिए गए हैं। सभी केरेक्टर के लिए खास पॉवर भी दी गई हैं।
Leo's Fortune
Leo's Fortune एक पुरस्कार विनर प्लैटफॉर्म साहसिक गेम है जहां आप एक ऐसे चालाक और रहस्यमय चोर का शिकार करते हैं जिसने आपका सोना चुरा लिया है। यह गेम काफी एडवेंचर से भरा है।
Asphalt 8: Airborne
कार गेम लवर के लिए यह काफी अच्छा है। इसकी ग्राफिक क्वालिटी भी दमदार है। यह गेम multiplayer सपोर्ट करता है। इसे ऑनलाइन अपने दोस्तो के साथ भी खेला जा सकता है। गेम में कई शानदार कार चुन सकते हैं।
Fruit Ninja
यह काफी पुराना गेम है। आपको इसमें Points के लिए फलों को काटना होता है। इस खेल को खेलने के लिए ज्यादा से ज्यादा Points लेकर अपने दोस्त के रिकॉर्ड तोड़ना होता है।
तो ये थे best Addictive Android Games आपका इनमें से फेवरेट कौन सा है हमें जरूर बताएं


Click it and Unblock the Notifications