Home
Gaming

अपने एंड्राइड में खेले बाइक रेसिंग गेम वो भी फ्री में

By Arunima Mishra

बचपन में जब हम छोटे थे तो बाइक रेसिंग का वीडियो गेम खूब खेलते थे। लेकिन आज का समय बदल गया है, नयी टेक्नोलॉजी आ गयी है और कई सारे रेसिंग गेम्स भी आज मैजूद है। जिन्हे हम ना सिर्फ कंप्यूटर पर ही खेल सकते हैं बल्कि हम एप्प स्टोर से फ़ोन में डाउनलोड भी कर सकते हैं। वैसे तो कई सारे बाइक रेसिंग गेम्स मौजूद है लेकिन आज हम आपको कुछ अच्छे रेसिंग गेम्स के बारे में बताने जा रहें हैं जो आप आने एंड्रॉइड पर डाउनलोड करके खेल सकते हैं।

यही नहीं हम इसमें कई बातों का ध्यान रख रहे हैं जैसे रेटिंग, कमैंट्स और कुछ अपने एक्सपेरिएंस। तो अगर आप को गेम्स खेलना पसंद है तो आप को ये सारे गेम बहुत पसंद आएंगे। ये गेम्स सिर्फ खेलने के लिहाज़ से ही अच्छे नहीं है बल्कि इनके ग्राफ़िक्स, यूजर फ्रेंडली इंटरफेस और इनमें इस्तेमाल हुआ 3D इफ़ेक्ट। चलिए जानते हैं बाइक रेसिंग गेम्स के बारे में।

अपने एंड्राइड में खेले बाइक रेसिंग गेम वो भी फ्री में

1 ड्रैग रेसिंग: बाइक एडिशन

ये गेम आपको रीअलिस्टिक बाइकिंग का मज़ा दिलाता है जिसमें गज़ब के ग्राफिक्स का इस्तेमाल हुआ। इसमें आप 17 स्पोर्ट्स बाइक के साथ रेसिंग कर सकते हैं। यही नहीं यह आपके फ़ोन की स्क्रीन में पूरी तरह सेट हो जाता है। आइये जानते हैं इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में।

गेम के फीचर्स

  • फेयर प्ले - यह गेम फेयरप्ले बोनस को सपोर्ट करता है
  • रियल चैलेंजेज - आप किसी अन्य ऑनलाइन गेमर्स के साथ कम्पीट कर सकते हैं!
  • एपिक अपग्रेड - ड्रैग रेसिंग: इस बाइक एडिशन में कई अपग्रेड है यूजर के लिए बहुत अच्छे हैं
  • पर्सनल टच - प्लेयर अपने पसंद के रंग की बाइक को पेंट कर सकता है जो उन्हें गियरबॉक्स में मिल जायेगी।
  • ऑसम कम्युनिटी - आप आसानी से अन्य DRBE फनैटिक से जुड़ सकते हैं जो इस गेम को खेल रहें हैं

2 डेथ मोटो
यह एक आर्केड मोबाइल गेम है जिसमे प्लेयर को एक मोटरसाइकिल पर स्टेज पार करने होते हैं। प्लेयर को तब तक बाइक चलानी जब तक स्टेज खत्म न हो जाए। इसमें हाई-क्वालिटी ग्राफिक हैं जो गेम को ओर शानदार बनाते हैं। गेम को I-क्लाउड जोन गेम्स द्वारा डेवेलप किया गया है। इस गेम का साधारण एवं बेसिक रुल है। प्लेयर को पॉइंट के साथ सोने के सिक्के कलेक्ट करने हैं। अगले लेवेल पर पहुँचने और नया हथियार अनलॉक करने के लिए यह दोनों चीजे जरुरी हैं।


3 हाईवे राइडर
यह गेम भी काफी मज़ेदार है, साथ ही इसके भी ग्राफिक बहुत अच्छे हैं। इसको खेलने का अनुभव भी बहुत अच्छा रहता है। इसके मज़ेदार फीचर को अनलॉक करने में प्लेयर को बहुत मज़ा आएगा।

आइये जानते हैं इसके कुछ खास फीचर्स

  • गेम के फीचर
  • गेम के चैलेंजेज
  • शॉप में अपना वाहन और उपकरण कस्टमाइज़ कर सकते हैं
  • 4 शहर के हाईवे
  • फाजेटिव मोड में पुलिस को धोखा देना !
अपने एंड्राइड में खेले बाइक रेसिंग गेम वो भी फ्री में

4 मोटो रेसिंग
मोटो रेसिंग स्टंट बाइकिंग गेम में नंबर 1 रेसिंग गेम है! इसका यह भी कारण है कि इस गेम में बाइक की स्पीड को आप कई तरह से कंट्रोल कर सकते हैं। यह आपको कई तरह व्यू मिलेंगे जैसे आप डेजर्ट, सिटीज और फारेस्ट में भी रेसिंग कर सकते हैं। यही नहीं आप अपनी पसंदीदा बाइक भी चुन सकते हैं।

गेम के फीचर

  • आप कई तरह के मोटो को चुन सकते हैं
  • मोटो के डायरेक्शन को नियंत्रित करने के लिए बस अपने फोन को स्वैप करना है
  • मोटो को गति देने के लिए स्क्रीन को क्लिक करें
  • इस गेम में, आप बाहरी इलाके, जैसे फारेस्ट, स्नो माउंटेन, ब्रिज और सिटी में चला सकते हैं

5 स्पीड मोटो
यह गेम 3D गेम की केटेगरी में सबसे अच्छा गेम है। यही कारण है कि यह गेम दिन बा दिन और ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। इसके 3D इफ़ेक्ट बहुत ही शानदार है जिससे गेम को खेलने का मज़ा ही दुगना हो जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
10 best bike racing game apps for android users. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X