Home
Gaming

iPhone के लिए 2018 के बेस्ट मल्टीप्लेयर गेम्स

By Bhawna Gupta

गेम लवर्स अपने हिसाब से गेम खेलना पसंद करते हैं, कोई एडवेंचर, कोई एक्शन तो कोई आर्केड गेम खेलना पसंद करता है। गेम का गैजेट के साथ बड़ा गहरा रिस्ता है क्योंकि बिना गैजेट के गेम खेलना मुश्किल है और जितना आधुनिक गैजेट उतना ही आधुनिक गेम होता है। हम आपको टाइम-टाइम पर नए गेम और गेम के लिए बनने वाले नए तकनीकी डिवाइस के बारे में जानकारी देते रहते हैं।लिहाजा आज हम आईफोन यूज़र्स के लिए 2018 के बेस्ट मल्टीप्लेयर गेम्स लेकर आए हैं।

iPhone के लिए 2018 के बेस्ट मल्टीप्लेयर गेम्स

बेस्ट मल्टीप्लेयर iPhone गेम्स 2018

हमनें इन खेलों को डाउनलोड रेटिंग, रिलीज रेट्स, ग्राफिक्स क्वालिटी और यूज़र्स रेटिंग के बेस पर चुना है। तो इन सभी खेलों पर एक नज़र डालें और सेलेक्ट करें कि इनमें से किस गेम को आप सबसे ज़्यादा पसन्द करेंगे और किसे झटपट डाउनलोड कर खेलना शुरू करेंगे।

1. डंगऑन हंटर 4

1. डंगऑन हंटर 4

यह आपके ios डिवाइस के लिए सबसे अच्छा गेम है। डंगऑन हंटर चैंपियन एक डार्क फेंटेसी एडवेंचर गेम है, जिसमें डेमोन्स यानी राक्षसों को मारकर, अपनी स्किल्स और स्ट्रेंथ को अपग्रेड करते हुए आगे बढ़ना है। साथ ही इसकी ग्राफिक्स क्वालिटी भी बहुत ही बढ़िया है।

2. असफाल्ट 8: एयरबोर्न

2. असफाल्ट 8: एयरबोर्न

ये गेम कार गेम लवर्स के लिए सबसे बेहतरीन गेम है। यह वास्तव में एक कार रेसिंग गेम है जिसमें मल्टीप्लेयर सपोर्ट है तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन भी खेल सकते हैं।

3. एनोमली 2

3. एनोमली 2

यह 2015 का सबसे बेस्ट iPhone स्ट्रेटेजी गेम था। यह वास्तव में एक वॉर गेम है। इस खेल में ग्राफिक्स क्वालिटी भी अच्छी है और इसमें अब तो नए फ़ीचर भी आ गए हैं जैसे टैंकों का ट्रांसफॉर्मेशन, जिससे इसे खेलना का मज़ा दोगुना हो गया है।

 

4. जीटी रेसिंग 2: द रियल कार एक्सपीरियंस

4. जीटी रेसिंग 2: द रियल कार एक्सपीरियंस

जीटी रेसिंग: मोटर एकेडेमी फ्री+ फेमस गेम डेवलपर "Gameloft" ने डेवेलप किया है। इस गेम में रियलिस्टिक ड्राइविंग इफेक्ट्स दिए गए हैं। आप इसमें ड्राइवर्स को बायपास करके नई नई कार अनलॉक कर सकते हैं और इसे आप अपने वर्चुअल मीडिया में ऑनलाइन भी खेल सकते है।

5. रियल टिक टैक टॉक

5. रियल टिक टैक टॉक

जैसा कि हम सभी टिक टैक से फैमिलियर हैं, लेकिन अब आप इसे अपने ios डिवाइस में भी खेल सकते हैं। रियल टिक टैक टॉक गेम भी टिक टैक जैसा ही है और आप इस गेम को अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। इस गेम में जैसे-जैसे आप राउंड पार करेंगे वैसे ही इसका मज़ा दोगुना होता जाएगा।

6. पाइरेट्स लाइफ 2: द लॉस्ट चैप्टर्स

6. पाइरेट्स लाइफ 2: द लॉस्ट चैप्टर्स

यह बेस्ट मल्टीप्लेयर iPhone गेम में से एक है। इसमें, आप अपना खुद का पाइरेट्स बना सकते हैं और गेम सेंटर के ज़रिए अपने 3 दोस्तों के साथ हेड-टू-हेड खेल सकते हैं। गोल्ड कोइन्स कलेक्ट करने और दूसरी चीज़े को अनलॉक करने के लिए आपको शिप्स और सिटीज़ में जाना होगा और मिनी-गेम्स खेलना होगा।

7. बैटल मन्कीज़

7. बैटल मन्कीज़

यह एक अल्टीमेट 3 डी मल्टीप्लेयर गेम में से एक है जहां आप अन्य कंटेस्टेन्ट्स के खिलाफ लड़ने के लिए मंकी वॉरियर्स की एक आर्मी को हैंडल करते हैं और 4 से ज़्यादा खिलाड़ी इस गेम को एक बार में खेल सकते हैं और दुनिया भर के अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ लड़ाई कर सकते हैं।

8. मोनोपोली

8. मोनोपोली

मोनोपोली एक बेहतरीन खेल है जिसे हमने अपने बचपन में खेला है। इसलिए, अगर आप बचपन की याद ताज़ा करना चाहते है तो आपको इस गेम को अभी इनस्टॉल कर लेना चाहिए। यहां आप घर, होटल, कार आदि खरीद सकते हैं। यह सबसे अच्छे बोर्ड गेम में से एक है।

9.  N.O.V.A. 3

9. N.O.V.A. 3

अगर आप एंड्राइड में N.O.V.A. 3 खेल चुकें है तो आपको पता होगा कि इस गेम का कितना क्रेज़ है। गेम ग्राफिक्स के मामले में लाजवाब है, और गेमप्ले काफी एडिक्टिव है। N.O.V.A. 3 बेस्ट एफपीएस गेम में से एक है जिसे आप आईफोन में अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। N.O.V.A. 3 पिछले वर्ज़न के कंपेरिजन में बहुत अच्छा है क्योंकि इसमें यूनिक वेपन्स, यूनिक अपग्रेड और बेहतर ग्राफिक्स है।

 

 
Best Mobiles in India

English summary
We keep you informed about new technological tools that are created for new games and games from time to time. So today we have come with the best multiplayer games of 2018 for iPhone users. Humans have selected these games on the basis of download ratings, release rates, graphics quality and user ratings.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X