Year Ender 2025: इस साल के टॉप PS5 गेम्स; इस साल धमाल मचाने वाले 6 नए टाइटल्स
2025 गेमिंग वर्ल्ड के लिए किसी ब्लॉकबस्टर साल से कम नहीं रहा। इस साल PlayStation 5 और PS4 यूजर्स को कई दमदार, स्टोरी-ड्रिवन और विज़ुअली शानदार गेम्स मिले, जिनमें से कुछ ने तो अवॉर्ड्स भी जीते है।
अगर आप इस सीजन में खेलने के लिए बेस्ट गेम्स की तलाश में हैं, तो यहां हम उन 6 टॉप टाइटल्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने 2025 में PS5 गेमिंग को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया।

Clair Obscur: Expedition 33
Clair Obscur: Expedition 33 इस साल का सबसे चर्चित और अवार्ड-विनिंग टाइटल रहा। यह गेम आपको Lumière आइलैंड की रहस्यमयी लेकिन डार्क दुनिया में ले जाता है, जहां The Paintress नाम की एक खतरनाक एंटिटी हर साल 'The Gommage' नाम की मैसाक्रे घटना को अंजाम देती है। इस साल बचे हुए लोगों की संख्या सिर्फ 33 रह गई है।
मुख्य किरदार Gustave और उसकी बहन Maelle इस खतरनाक सफर पर निकलते हैं, The Paintress को हराने और इस क्रूर साइकिल को खत्म करने के लिए। गेम की सिनेमैटिक्स, कॉम्बैट और इमोशनल डेप्थ इसे 2025 का सबसे बड़ा हिट बनाती है।
EA Sports FC 26
अगर आप UCL, Premier League या Laliga को फॉलो करते हैं, तो EA FC 26 आपके लिए एक ड्रीम पैकेज जैसा महसूस होगा। इस गेम में आपके फेवरेट क्लब्स, स्टार प्लेयर्स और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स को बेहद रियलिस्टिक तरीके से शामिल किया गया है।
Ultimate Team मोड इस बार और भी ताकतवर हो चुका है, जहां आप अपनी ड्रीम टीम दुनिया के किसी भी क्लब, लीग या देश के खिलाड़ियों के साथ बना सकते हैं। फुटबॉल फैंस के लिए यह गेम एक must-play है।
Ghost of Yotei
Ghost of Tsushima के फैंस के लिए यह गेम एक शानदार अगला कदम है। Ghost of Yotei की कहानी Atsu नाम की योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार का बदला लेने के लिए Yotei Six नाम के क्रूर समूह का सामना करती है।
बेहतर हथियार मैकेनिक्स, डार्क टोन और शानदार ओपन-वर्ल्ड डिजाइन इस गेम को PS5 के टॉप एक्शन टाइटल्स में शामिल करते हैं।
Metal Gear Solid: Snake Eater
1964 के Cold War सेटअप में वापस ले जाने वाला यह Solid Remake 2025 में खूब पसंद किया गया। Naked Snake का मिशन-एक साइंटिस्ट को बचाना और न्यूक्लियर वेपन प्रोजेक्ट को रोकना-आज भी उतना ही रोमांचक लगता है।
स्टेल्थ बेस्ड कॉम्बैट, सिनेमैटिक एक्सपीरियंस और PS5 की शक्तिशाली ग्राफिक्स कैपेबिलिटी इसे एक must-play रीमेक बना देती है।
Death Stranding 2: On The Beach
Death Stranding 2 में Sam Porter Bridges इस बार Drawbridge नाम की नई ऑर्गनाइजेशन के साथ काम करता है और ऑस्ट्रेलियन कंटिनेंट में एक लंबी, खतरनाक यात्रा पर निकलता है।
यह गेम सर्वाइवल, कहानी और इमोशनल डेप्थ का पावरफुल मिश्रण है। हाई-टेंशन मोमेंट्स और सिनेमैटिक विजुअल्स इसकी पहचान हैं।
Mafia: The Old Country
Mafia फ्रेंचाइज़ी के इस प्रीक्वल को 1900s Sicily, Italy में सेट किया गया है। यहां खिलाड़ी Enzo Favara का किरदार निभाते हैं, जो एक दुर्घटना के बाद मजदूरी की जिंदगी छोड़कर माफिया वर्ल्ड में कदम रखता है।
गेम आपको एक रॉ, इंटेंस और स्टोरी-रिच क्राइम वर्ल्ड दिखाता है, जिसमें रोमांच और ड्रामा भरपूर है। अगर आपके पास PS5 है, तो ये 6 गेम आपकी गेम लाइब्रेरी को 2025 में नए स्तर पर ले जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








