Home
Gaming

इंतजार खत्म! इस दिन से शुरू होंगे BGIS 2025 के रजिस्ट्रेशन, जानें डेट और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

अगर आप बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) गेम खेलना पसंद करते हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर हैं। दरअसल, Krafton India की तरफ से 2025 की पहले छिमाही के लिए अपना रोडमैप पेश कर दिया गया है, जिसका प्लेयर्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

Battlegrounds Mobile India Series (BGMIS) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट का खुलासा कर दिया गया है। अगले साल की शुरुआत के छह महीने में BGIS के साथ - साथ एक बड़ा टूर्नामेंट भी आयोजित होने वाला है। यानी की जो इच्छुक उम्मीदवार हैं, वे रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लाई कर सकते हैं। आइए रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

इस दिन से शुरू होंगे BGIS 2025 के रजिस्ट्रेशन, यहां जानें डेट

कब से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन?

अगर आप भी Battlegrounds Mobile India का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आप 3 जनवरी 2025 से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि, यह BGMIS का चौथा एडिशन होगा। ध्यान दें, BGMI सीरीज जीतने वाले प्लेयर को पूरे 2 करोड़ का प्राइज पूल मिलेगा। कंपनी कोलकाता में BGIS 2024 LAN इंवेट का आयोजन करने जा रही है।

कैसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन?

अगर आप BGMIS के लिए रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक हैं, तो इसके लिए आपको KRAFTON India Esports की वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट के जरिए प्लेयर्स अपकमिंग KRAFTON Esports में शामिल हो सकते हैं।

BGMIS के अलावा, कंपनी ने कुछ दूसरे इवेंट की भी घोषणा की है। KRAFTON ने राइजिंग स्टार प्रोग्राम का भी ऐलान किया है। इतना ही नहीं, कंपनी अपना फैमस Esports कॉलेज कैंपस टूर भी फिर से लेकर आ रही है, जिसकी शुरुआत 2025 से होने जा रही है। इस कैंपस का लक्ष्य भारत में और कॉलेजों में कंपनी की पहुंच बढ़ाने में मदद करना है।

2 करोड़ रुपये से अधिक के टोटल प्राइज पूल के साथ भाग लेने वाले कॉलेज 2 लाख रुपये से भी ज्यादा जीत सकते हैं। कंपनी के इस टूर में पहले IIT Delhi, IIT Kanpur के साथ ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे संस्थानों के नाम शामिल हो चुके हैं। इस टूर्नामेंट के बाद BMPS Series की शुरुआत हो जाती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The registration date for Battlegrounds Mobile India Series (BGMIS) 2025 has been revealed. If you also want to take advantage of Battlegrounds Mobile India, then you will be able to register for it from January 3, 2025.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X