Home
Gaming

BGMI 4.0 अपडेट रोलआउट: नए फीचर्स, गेम मोड और डाउनलोड डिटेल्स

क्राफ्टन ने Battlegrounds Mobile India (BGMI) का नया वर्जन Spooky Soiree (BGMI V4.0) रोलआउट कर दिया है। इस अपडेट में खिलाड़ियों को एक डरावना लेकिन मजेदार एक्सपीरियंस मिलेगा। नया गेम मोड, भूतिया साथी और कई खास फीचर्स इस वर्जन को और दिलचस्प बनाते हैं।

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह अपडेट आज, 11 सितंबर 2025 से अवेलेबल गया है। इस अपडेट को इंस्टॉल करने का तरीका क्या है। हम यहां बताने वाले हैं स्टेप-बाय-स्टेप।

BGMI 4.0 अपडेट रोलआउट

BGMI 4.0 अपडेट: रिलीज और डाउनलोड शेड्यूल

  • गूगल प्ले स्टोर: सुबह 06:30 बजे 30% रोलआउट, 09:30 बजे 50%, और 11:30 बजे तक 100% रिलीज।
  • एप्पल ऐप स्टोर: 09:30 बजे से 100% रोलआउट।
  • ऑफिशियल वेबसाइट (APK): दोपहर 12:30 बजे से उपलब्ध है।

BGMI 4.0 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

  1. एंड्रॉयड यूजर्स Google Play Store खोलें।
  2. सर्च बार में "BGMI" या "Battlegrounds Mobile India" टाइप करें।
  3. गेम के पेज पर जाकर "Install" या पहले से इंस्टॉल्ड होने पर "Update" पर क्लिक करें।
  4. डाउनलोड पूरा होने के बाद "Play" बटन दबाएं।
  5. पहली बार लॉगिन करते समय गेम कुछ एक्स्ट्रा रिसोर्स फाइल्स डाउनलोड करेगा।

नया Spooky Soiree मोड

BGMI 4.0 का सबसे बड़ा आकर्षण Spooky Soiree Themed Classic Mode है, जो एक भूतिया हवेली (Haunted Mansion) पर आधारित है। इसमें खिलाड़ियों को एक नया साथी Ghostie मिलता है, जिसके पास एक्टिव और पैसिव दोनों तरह की खास स्किल्स होती हैं। ये काफी मजेदार एक्सपीरियंस देता है।

Ghostie की स्किल्स

Floating Balloon: बैलून बनकर प्लेयर्स को हवा में उड़ाना।

Guardian Shield: बड़ा शील्ड बनकर दुश्मनों को रोकना।

Armorer: आर्मर रिपेयर करना।

Ghost Helm: डैमेज कम करना।

Scan: दुश्मनों की लोकेशन दिखाना।

Boost: स्प्रिंटिंग स्पीड बढ़ाना।

Heal: हेल्थ रिकवर करना और टीममेट्स को revive करना जैसी चीजें शामिल हैं।

Prankster Ghost मोड

अगर खिलाड़ी नॉकआउट हो जाता है तो गेम से बाहर नहीं होता। इसके बजाय वह Prankster Ghost के रूप में वापस आता है और लिमिटेड-एनर्जी स्किल्स जैसे Bomb, Scan और Shield का इस्तेमाल करके टीम की मदद करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X