BGMI में आई Royal Enfield 350 और GT 650, जानें कैसे पाएं फ्री में
Battlegrounds Mobile India यानी BGMI ने भारत में अपना लेटेस्ट 4.2 अपडेट रिलीज़ कर दिया है और इसे लेकर प्लेयर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार अपडेट को Primewood Genesis थीम पर तैयार किया गया है, जिसमें दो खास एलिमेंट्स-Tree of Life और Corrupting Flower-गेमप्ले को बिल्कुल नया ट्विस्ट देते हैं।
इस अपडेट में सिर्फ नया थीम ही नहीं, बल्कि नए वाहन, खास पावर-अप आइटम्स और एक मेगा ब्रांड कोलैबरेशन भी शामिल है। सबसे बड़ी बात यह है कि BGMI ने इस बार मशहूर बाइक ब्रांड Royal Enfield के साथ हाथ मिलाया है, जिसके तहत गेम में असली बाइक्स का मज़ा लेने का मौका मिल रहा है।

Primewood Genesis मोड में क्या है नया?
BGMI 4.2 अपडेट का केंद्र है Primewood Genesis मोड। इसमें प्लेयर्स को फैंटेसी और एक्शन का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है। इस मोड के खास हैं।
Tree of Life: यह एक खास स्ट्रक्चर है जो प्लेयर्स को हीलिंग और बूस्ट जैसी सुविधाएं देता है।
Corrupting Flower: यह दुश्मनों के लिए खतरा और प्लेयर्स के लिए रिस्क-रिवॉर्ड वाला एलिमेंट बनकर सामने आता है।
Golden Fruit: इसे हासिल करने पर प्लेयर्स को अस्थायी पावर-अप और स्पेशल एबिलिटी मिलती है।
Thorn Scorpion और Cherry Blossom Deer: ये नए वाहन गेम में मूवमेंट और स्ट्रैटेजी को और मजेदार बना देते हैं।
इन सभी एलिमेंट्स की वजह से Pochinki और बाकी मैप्स पर मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक हो गया है।
BGMI और Royal Enfield की खास कोलैबरेशन
इस अपडेट की सबसे बड़ी यूएसपी है BGMI x Royal Enfield कोलैबरेशन। इसके तहत प्लेयर्स को गेम में दो आइकॉनिक बाइक्स मिलेंगी।
- Royal Enfield 350
- Continental GT 650
ये बाइक्स सिर्फ दिखने में ही शानदार नहीं हैं, बल्कि गेम में अलग स्टाइल और प्रेज़ेंस भी जोड़ती हैं। ये बाइकें 19 जनवरी 2026 से गेम में उपलब्ध हैं।
मिलेंगे ये एक्सक्लूसिव आइटम्स भी
Royal Enfield इवेंट के दौरान प्लेयर्स को कई शानदार इन-गेम कॉस्मेटिक आइटम्स भी मिलेंगे, जैसे:
- Bullet Line - P90 Gun Skin
- Roadborn Rucksack Backpack
- Revel 01 Set (आउटफिट)
- CrankGuard Helmet
ये सभी रिवॉर्ड्स 19 जनवरी से 22 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेंगे।
BGMI में Royal Enfield बाइक्स कैसे पाएं?
इस बार BGMI ने रिवॉर्ड सिस्टम में थोड़ा बदलाव किया है। अब फ्री में रिवॉर्ड पाने का तरीका और भी आसान हो गया है।
अगर आप रोज गेम में कम से कम 60 मिनट लॉग-इन रहते हैं, तो आपको Royal Enfield Event Crates मिलेंगे।
इन क्रेट्स को खोलने पर आपको बाइक या अन्य एक्सक्लूसिव आइटम्स मिलने का मौका मिलेगा।
अगर कोई प्लेयर रोज 60 मिनट लॉग-इन करता है, तो वह कुल मिलाकर 34 फ्री क्रेट्स तक कमा सकता है।
इसके अलावा, जिन प्लेयर्स को जल्दी रिवॉर्ड चाहिए, वे इन क्रेट्स को UC (Unknown Cash) यानी BGMI की इन-गेम करंसी से भी खरीद सकते हैं।
BGMI 4.2 अपडेट क्यों है खास?
BGMI 4.2 सिर्फ एक नॉर्मल अपडेट नहीं है। इसमें:
- नया फैंटेसी मोड
- नए वाहन और एबिलिटी
- रियल-वर्ल्ड ब्रांड कोलैबरेशन
- फ्री रिवॉर्ड्स का शानदार मौका
ये सभी चीजें मिलकर गेम को पहले से कहीं ज्यादा फ्रेश और एंटरटेनिंग बना देती हैं। अगर आप BGMI के रेगुलर प्लेयर हैं, तो 4.2 अपडेट आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। Primewood Genesis मोड और Royal Enfield की बाइक्स गेम में नया जोश भर देती हैं।
तो देर किस बात की?
आज ही BGMI अपडेट करें, 60 मिनट रोज़ लॉग-इन रहें और Royal Enfield बाइक जीतने का मौका पाएं।


Click it and Unblock the Notifications








