Home
Gaming

Call Of Duty Mobile: इस दिन लॉन्च होगा COD Mobile गेम का नया सीजन, मिलेंगे नए अपडेट्स

Call Of Duty Mobile:अगर आप Call Of Duty Mobile यानी COD Mobile गेम खेलने के शौकीन हैं, तो ये खबर आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है। बता दें कि इस गेम का नया सीजन 31 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है।

Call Of Duty Mobile के इस नए सीजन में गेमर्स को कई सारे अपडेट्स के साथ कई रोमाचंक फीचर्स भी देखने को मिलेंगे, जिससे इसे खेलने का मजा दोगुना हो जाएगा।

इस दिन लॉन्च होगा Call Of Duty Mobile गेम का नया सीजन

Call Of Duty Mobile का नया अपडेट

इस नए सीजन में गेमर्स को नए हथियार, नए मैप्स, नए कैरेक्टर और नए गेम मोड्स का एक्सपीरियंस लेने का मौका प्राप्त होगा। इसके अलावा इस नए सीजन के साथ गेम में एक नया बैटल पास भी आने वाला है, जिसमें गेमर्स को कई रिवॉर्ड और प्राइज मिलेंगे।

COD Mobile अपने नए सीजन 7 को 'Elite Of The Elite' के नाम से लॉन्च करने वाला है। इस सीजन को 31 जुलाई 2024 को 5PM PT यानी भारतीय समय के अनुसार सुबह के 5:30 बजे ( अगले दिन यानी 31 अगस्त की सुबह) लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इसमें नए Core 6V6 मैप्स के साथ व्यावसायिक रॉयल्टी भा आने वाली है।

नए सीजन के साथ मिलेंगे कई नए फीचर्स

अगर आप WWE के फैन हैं, तो इस नए सीजन में गेम के साथ व्यावसायिक रॉयल्टी में WWE सुपरस्टार Rhea Ripley, Cody Rhodes, Rey Mysterio और The American Nightmare शामिल हैं। ये तीनों ही वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के बड़े सुपरस्टार हैं। चलिए नए अपडेट की कुछ खास चीजों के बार में जान लेते हैं।

नए मैप्स: COD Mobile के इस नए अपडेट के साथ गेम में दो नए Multiplayer Core 6v6 मैप्स आएंगे, जिसमें गेमर्स को गेमिंग का एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा।

व्यावसायिक मोड: इस नए कॉम्पटीशन मोड में ऑपरेटर्स को टेस्ट किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक Slam Deathmatch आपके अंदर से WWE सुपरस्टार को बाहर लाएगा, जिसमें दुश्मनों को ढेर करने के लिए एक शोमैन के फाइनिशिंग मूव्स की जरूरत होगी।

कोड वॉरियर मोड: यह एक 2v2v2 क्विकफायर मिनी-गेम मोड है, जिसकी काफी चर्चाएं हो रहा हैं।

नए मोड: इसके मध्य सीजन में तीन नए मोड आ रहे हैं! Fishfection Moade एक तरह का इनफेक्टेड है, जिसमें ऑपरेटर्स को केवल Spear और Compound Bow के साथ एक बढ़ते हुए स्कूल के गिरे हुए मछलियों से बचना होगा।

बग्स होंगे फिक्स

इन सभी नई चीजों के अलावा इस गेम के ग्राफिक्स और ऑप्टिमाइजेशन में सुधार किया जाएगा। इसकी वजह से गेमर्स का एक्सपीरियंस पहले की तुलना में बेहतर हो जाएगा। इसके अलावा COD Mobile की डेवलपिंग कंपनी एक्टिविजम का कहना है कि नए अपडेट के साथ गेम के कुछ बग्स को भी फिक्स किया जाएगा, जिससे गेमप्ले काफी स्मूद होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X