क्रिकेट टीम ने असली हथियारों से असल में खेला पबजी जैसा गेम, क्या आप भी खेलना चाहते हैं...?
भारत समेत पूरी दुनिया में पिछले एक साल से सबसे ज्यादा चर्चित गेम पबजी रहा है। पबजी गेम के बारे में पूरी दुनिया में काफी चर्चाएं हो रही है। भारत में इस गेम को काफी पसंद किया गया है। इस गेम की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। इस गेम की वजह से काफी बुरी और नकारात्मक ख़बरें भी सामने आई हैं जिसके बाद देशभर के कई राज्यों में इस गेम को बैन किया गया है।

Photo Credit:- Virgin Experience Days
आपने भी पबजी खेला होगा। यह एक बैटल गेम है। इसमें आधुनिक हत्यारों आदि का इस्तेमाल करके आगे बढ़ना होता है। इस गेम के आखिर में जो बच जाता है, वो विजेता बन जाता है। जरा सोचिए! अगर इस गेम को मोबाइल या पीसी में खेलने के बजाए आपको असल में खेलने का मौका मिले तो आपको कैसा लगेगा।
असल में खेलिए पबजी जैसा गेम
जी हां आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। अगर आप पबजी जैसा गेम को रियल लाइफ में खुद बंदूकें और हथियार लेकर खेलना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको एक ऐसे गेम के बारे में बताएंगे जो बिल्कुल पबजी जैसा है लेकिन वो मोबाइल या पीसी में नहीं बल्कि मैदान में जाकर असल में खेल सकते हैं।

Photo Credit:- Crazy Stag
इस गेम का नाम पेंटबॉल है। इस गेम में भी बिल्कुल पबजी गेम की तरह ही खिलाड़ी ड्रैस पहनते हैं। सभी खिलाड़ियों के पास नकली हथियार होते हैं। खिलाड़ी अपनी बंदूकों से दूसरे खिलाड़ियों को गोलियां मारते हैं लेकिन वो गोलियां रंगों की होती हैं। सारे खिलाड़ियों एक-दूसरे को रंगों को गोलियां मारते हुए आगे बढ़ते हैं और जो अंत तक गोलियों से बच जाते हैं वो विजेता बन जाते हैं।
धोनी,धवन, रोहित सभी खिलाड़ियों ने खेला
आपने होली में अपने दोस्तों को रंगों के गुब्बारे खूब मारे होंगे। पेंटबॉल भी ठीक उसी तरह का गेम हैं जिसमें रंगों की गोली या बॉल होती हैं जिसे बंदूकों से मारना होता है। यह वाकई में एक बड़ा ही मजेदार गेम है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी कल पेंटबॉल खेलते हुए नजर आए। उन्होंने इस गेम को खेलकर सोशल मीडिया तस्वीरें साझा की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
धोनी, रोहित, धवन, कुलदीप, चहल समेत कई खिलाड़ियों ने इस गेम को खेलकर मनोरंजन किया। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस वक्त वर्ल्ड कप 2019 खेलने के लिए इंग्लैंड गई हुई है। भारत का पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के साथ खेला जाएगा।
इस वजह से भारतीय टीम ने अपने अभ्यास सत्र के बीच में पेंटबॉल खेलकर अपनी मानसिक स्थिति को कूल करने की कोशिश कर रही थी। हालांकि अगर आप भी इस गेम को खेलना चाहते हैं तो इंटरनेट पर आप अपने शहर में पेंटबॉल खेलने वाले ग्राउंड का बारे में खोजिए। आप खुद वहां जाकर या अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ जाकर इस गेम का लुत्फ उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








