Home
Gaming

पबजी मोबाइल के ग्लोबल बीटा वर्ज़न में पेश हुआ नया Erangel 2.0

पबजी मोबाइल में आने वाले नए मैप के बारे में हमने आपको पहले भी बताया था। पबजी मोबाइल का नया मैप Erangel 2.0 गेमर्स के बीच काफी सुर्खियां बटौर रहा है। अब इस मैप को पबजी मोबाइल के ग्लोबल बीटा वर्ज़न में आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी इस ख़बर के बारे में एक रिपोर्ट आई थी कि इस रिवर्क मैप को पहले चीनी वर्ज़न में लॉन्च किया गया था जिसका नाम Game For Peace कहा जाता है।

पबजी मोबाइल के ग्लोबल बीटा वर्ज़न में पेश हुआ नया Erangel 2.0

पबजी मोबाइल में आया नया मैप

Erangel 2.0 के बारे में बात करें तो इसमें एक नया रूप प्लानर जोड़ा गया है। इसके अलावा एक वेपॉइंट सिस्टम भी इस मैप में गेमर्स को मिलेगा। पबजी मोबाइल में इस नए मैप के आने के बाद गेमर्स को पहले से काफी बेहतर ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे। पबजी मोबाइल गेम में एक नया मोड भी हाल ही में जोड़ा गया था, जिसका नाम एवेंचर मोड है।

इस मैप में होंगे बढ़िया ग्राफिक्स

स्पोर्ट्सकीडा की एक रिपोर्ट के मुताबिक Erangel मैप के ग्राफिक्स और मैकेनिक्स दोनों चीजों में कई बदलाव और सुधार भी किए हैं। आपको बता दें कि Erangel 2.0 को चीन में खेले जाने वाले पबजी मोबाइल के वर्ज़न गेम फॉर पीस के बीटा वर्ज़न में जोड़ा गया है। इस अपडेट किए गए मैप में नया रूट, नया और पहले से अच्छा ग्राफिक्स, अल्ट्रा एचडी ग्राफिक्स, गाड़ियों के लिए बेहतर कस्टोमाइज़ेबल कंट्रोल्स जैसे बहुत सारे फीचर्स इसमें शामिल किए गए हैं।

नए मैप की खास बात

इसमें जो नया रूट प्लानर लगाया दिया जाएगा, इसकी वजह से पबजी मोबाइल खेलने वाले प्लेयर्स अपने मैप में पहले ही अलग-अलग जगहों पर मार्क लगा सकते हैं और डिसाइड कर सकते हैं कि उन्हें कहां-कहां जाना है। इससे प्लेयर्स पहले ही तय कर सकते हैं तो कि उन्हें मैप में किस रास्ते से जाना है और कहां-कहां जाना है। इससे एक खास फायदा ये होगा कि प्लेयर्स को बार-बार मैप खोलकर देखने की जरूरत नहीं होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
We also told you about the new map coming in PubG Mobile. The new map of PUBG Mobile has been making quite a lot of headlines among Erangel 2.0 gamers. Now this map has finally been launched in the global beta version of PUBG Mobile.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X