फेसबुक ने Facebook lite और गेमिंग ग्रुप के लिए तैयार किया खास प्लान
सोशल मीडिया दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी फेसबुक धीरे धीरे अपनी ऐप के लिए नई योजनाएं पेश करने में लगी हुई है। हाल ही में फेसबुक अपनी डेटा फ्रेंडली ऐप यानि फेसबुक लाइट (Lite) ऐप और गेमिंग ग्रुप के लिए नई योजना लेकर आई है। सोशल मीडिया जॉइंट फेसबुक ने फेसबुक लाइट ऐप और गेमिंग ग्रुप्स में अब इंस्टेंट गेम्स को जोड़ने का प्लान तैयार किया है। इसके साथ ही कंपनी ने नए मोनिटाइजेशन ऑप्शन और एडवर्टाइजमेंट और IAP (इन-ऐप पर्चेज) को भी पेश करने का प्लान है।

क्या है इस्टेंट गेम्स
सबसे पहले आपको इंस्टेंट गेम्स की जानकारी देते हैं। आपको बता दें कि इंस्टेंट गेम्स काफी सिंपल गेम्स होते हैं जिनको खेलने के लिए यूजर्स को इन गेम्स को दूसरों गेम्स की तरह डाउनलोड या इंस्टॉल करने की जरुरत नहीं पड़ती है बल्कि इन गेम्स को डायरेक्ट खेला जा सकता है। ये गेम्स HTML5 द्वारा तैयार किए जाते हैं।
इंस्टेंट गेम्स ने हासिल की सफलता
जानकारी हो कि पिछले साल फेसबुक अपनी फेसबुक मैसेंजर ऐप के लिए इंस्टेंट गेम्स की सुविधा लेकर आई थी जिसने काफी सफलता भी हासिल की। फेसबुक ने एक बयान में बताया कि उनका ये इंस्टेंट गेम्स का प्लेटफॉर्म जून 2018 से अगस्त 2018 के बीच 13 फीसदी प्लेइंग सेशन की बढ़त पर रहा है यानि फेसबुक मैसेंजर पर इंस्टेंट गेम्स ने काफी अच्छी ग्रोथ हासिल की है। इसके अलावा फेसबुक कंपनी का कहना है कि सिंतबर महीने में करीब 170 करोड़ इस्टेंट गेमिंग सेशन खेले गए हैं। ये आंकड़ा मोबाइल फोन और पीसी दोनों की प्लेटफॉर्म को मिलाकर हासिल किया गया है।
इसी को देखते हुए फेसबुक इन गेम्स को अपनी फेसबुक लाइट ऐप पर भी उतारना चाहती है। इसके अलावा इंस्टेंट गेमिंग को गेमिंग ग्रुप्स और अपने लाइट प्लेटफॉर्म से जोड़ने का सबसे बड़ा कारण है इसकी एक्टिवनेस और एंगेजिंग कम्युनिटी। कंपनी कम्यूनिटी का फायदा प्लेयर्स को सीधे उनके ग्रुप से गेम शुरू करने का ऑप्शन देकर उठाना चाहती है।
कुछ ही ग्रुप्स के लिए एक्टिव होंगे इस्टेंट गेम्स
बहरहाल, फेसबुक ने कहा है कि वर्तमान में इस फीचर की सुविधा को सभी ग्रुप्स के लिए रोल - आउट नहीं किया जा सकेगा लेकिन धीरे धीरे ये सुविधा सभी ग्रुप्स के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि इंस्टेंट गेम्स में एक opt-in का फीचर तैयार किया गया है जिसके जरिए दूसरी कैटेगरी के ग्रुप्स भी इसका इस्तेमाल कर सकें।
फेसबुक लाइट पर इस्टेंट गेम्स
कंपनी ने बताया कि इस्टेंट गेम्स को आसानी से खोजने के लिए ऐप में न्यूज़ फीड के साइड में एक परमानेंट एंट्री प्वाइंट दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी लाइट ऐप यूजर्स के लिए दूसरी खामियों का भी समाधान निकालने में जुटी हुई है। बता दें कि फेसबुक ने फेसबुक लाइट को धीमे इंटरनेट कनेक्शन और कम कीमत वाले स्मार्टफोन पर ज्यादा बेहतर अनुभव देने के लिए बनाया गया था और भारत में इसे 2015 में लॉन्च किया गया था। आज फेसबुक लाइट यूजर्स लगभग 20 मिलियन के पार हैं।
मॉनिटाइजेशन
जैसा कि हम आपको ऊपर भी ये बात बता चुके हैं कि कंपनी इंस्टेंट गेम्स में विज्ञापन यानि एडवर्टाइजमेंट भी देगी और इसके साथ ही इन-एप-पर्चेज का ऑप्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि यह सब एंड्रॉइड, iOS और वेब सभी प्लैटफॉर्म में दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications