FAU-G को डाउनलोड करने से पहले इन पांच बातों को जरूर जान लीजिए...!
FAU-G गेम को आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। इस गेम के बारे में पिछले कई महीनों से चर्चाएं हो रही थी। पबजी गेम के बैन होने के बाद इस गेम को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया गया था और कुछ हफ्ते पहले ही घोषणा की गई थी कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी के दिन इस गेम को लॉन्च किया जाएगा। अब आज आखिरकार इस गेम को लॉन्च कर दिया गया है।

FAU-G डाउनलोड करने से पहले इसे पढ़ें
FAU-G गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की शरुआत कर दी गई थी। इस गेम के लिए इतने सारे गेमर्स ने प्री-रजिस्ट्रेशन किया कि कई रिकॉर्ड्स पीछे रह गए। अगर आप बैटल गेम्स को खेलने के बहुत शौकिन हैं तो अब देर किस बात की। उठाइए, अपना एंड्रॉयड स्मार्टफोन और गूगल प्ले स्टोर से इस नए गेम FAU-G को कीजिए डाउनलोड....। आइए अब लॉन्च होने के बाद इस गेम के बारे में कुछ खास टिप्स हम आपको बताते हैं।
FAU-G की पांच बातें
पहली बात: फिलहाल, यह गेम सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ही गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है। एप्पल के फोन यानि आईफोन यूज़र्स के लिए अभी यह गेम उपलब्ध नहीं कराया गया है।
दूसरी बात: इस गेम को डाउनलोड करने से पहले कंफर्म हो जाएं कि आपका स्मार्टफोन एक अच्छी और तेज वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट रहे और फोन कम से कम 20% से ज्यादा चार्ज हो।
तीसरी बात: इस गेम का साइज़ 460 एमबी है। लिहाजा आपको कम से कम इतन स्पेस अपने फोन में खाली रखना होगा ताकि आपके फोन के इंटरनल स्टोरेज में इस गेम को इंस्टॉल किया जा सके।
चौथी बात: इस गेम को एंड्रॉयड 8 से ऊपर के सभी एंड्रॉयड वर्ज़न वाले स्मार्टफोन में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि अगर आपने अपना फोन 3-4 पहले भी खरीदा है तो उस फोन में भी यह गेम आसानी से चल जाएगा।
पांचवी बात: ध्यान रखें कि आपके फोन में कम से कम 2 या 3 जीबी रैम जरूर हो।
फिलहाल, तीन भाषाओं में उपलब्ध
आपको बता दें कि फिलहाल, इस गेम को तीन भाषाओं, अंग्रेजी, हिंदी और तमिल में लॉन्च किया गया है लेकिन nCores Games के फाउंडर ने कहा है कि FAU-G गेम को मलयालम, भोजपुरी, बंगाली जैसी अन्य भारतीय भाषाओं में भी लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








