Home
Gaming

FAU-G को अब पूरी दुनिया में किया जा सकेगा डाउनलोड

भारत में अगर इस वक्त पबजी का सबसे बड़े कंप्टीटर की बात करें तो निश्चित तौर पर आपके मन में FAU-G का नाम आएगा। हालांकि अब FAU-G भारत के अलावा पूरी दुनिया में PUBG का एक नया विकल्प होगा। FAUG को अब ग्लोबल मार्केट में भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अब इस गेम को भारत के अलावा दूसरे देशों में भी डाउनलोड किया जा सकेगा।

FAU-G को अब पूरी दुनिया में किया जा सकेगा डाउनलोड

ग्लोबली लॉन्च हुआ फौज़ी

FAUG गेम को बनाने वाली कंपनी nCORE Games ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि भारत में बनाए गए इस नए बैटल गेम FAUG को अब पूरी दुनिया में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस ट्वीट के साथ कंपनी ने इस गेम का डाउनलोड लिंक भी शेयर किया है। आपको बता दें कि इस गेम को कंपनी ने 26 जनवरी को लॉन्च किया गया था।

फौज़ी का हुआ था काफी इंतजार

इस गेम के लॉन्च होने से पहले भारतीय यूज़र्स को इसका बेसब्री से इंतजार था क्योंकि एक तो पबजी मोबाइल पिछले काफी महीनों से भारत में बैन कर दिया गया है, जिसे गेमर्स मिस कर रहे हैं और दूसरा FAUG भारत में बनाया गया गेम हैं, जिसके ट्रेलर में दिखाया गया था कि इसमें भारतीय सैनिक गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए दिखाई दिए थे। इसके अलावा इस गेम में हिंदी समेत कई क्षेत्रीय भाषाओं का उपयोग किया गया है। ऐसे में इस गेम को लेकर एक देशभक्ति भावना भी लोगों के मन में हैं, जिसका फायदा फौज़ी को कुछ ऐसा हुआ कि महज तीन-चार दिन में ही कई लाख लोग इस गेम को डाउनलोड कर चुके थे।

फौज़ी में सुधार की जरूरत

हालांकि गेम के डाउनलोड और खेलने के बाद पता चला कि कंपनी ने अभी सिर्फ एक ही मोड को ऑन किया है और बाकी के दो मोड को बाद में चालू किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि वो जल्द ही नए अपडेट को लागू करेंगे। इसके अलावा गेमर्स ने इस गेम को खेलने के बाद रिव्यू दिया और बताया कि कंपनी ने इस गेम को बनाकर एक अच्छी शुरुआत की है लेकिन अभी इस गेम में कई सुधार और नई चीजों को अपडेट करने की जरूरत है।

अब ग्लोबल फीडबैक का इंतजार

गेम बनाने वाली कंपनी ने भी कहा है कि वो जल्द ही नए फीचर्स को गेम में जोड़ेगी जो इस गेम को ज्यादा मजेदार बनाएगा। आपको बता दें कि कंपनी को इस गेम के लॉन्च होने के बाद ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा है। पबजी को सबसे ज्यादा प्रेम करने वाले गेमर्स ने इस गेम को खेलने के बाद इसका मजाक उड़ाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब देखना यह होगा कि ग्लोबली लॉन्च होने के बाद इस गेम का फीडबैक आउट ऑफ इंडिया से कैसा आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you talk about the largest computer publisher in India at this time, then surely the name of FAU-G will come to your mind. However now FAU-G will be a new option of PUBG in the whole world other than India. FAUG has now been made available for download in the global market as well.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X