Home
Gaming

लाइव हुआ Free Fire MAX OB44 Update, मिलेंगे कई सारे फीचर्स और रिवॉर्ड्स

Free Fire MAX खेलने वाले गेमर्स के लिए यह गेम एक नया अपडेट लेकर आया है। इस अपडेट के जरिए गरेना ने अपने गेम में कई नए फीचर्स और अट्रैक्टिव रिवॉर्ड्स को शामिल किया है। इस गेम को खेलने वाले गेमर्स को आने वाले हर नए अपडेट का महत्व पता होता है। गेमर्स के लिए आने वाला हर एक नया अपडेट काफी जरूरी है, क्योंकि ये गेमिंग के एक्सप्रेशन और गेम-प्ले के पूरे एक्सपीरियंस को बदल देता है या फिर उसे नए सिरे से शुरू करता है।

Free Fire के गेमर्स इस बार OB44 Update का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो कि अब गेमर्स को मिल चुका है। चलिए हम आपको इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी बताते हैं। बता दें कि नए अपडेट के जरिए इसमें तीन मुख्य चीजों Villain Conquest, Mechadrake trial और Kairos को जोड़ा गया है।

Free Fire के गेमर्स के लिए OB44 Update हुआ लाइव

Villain Conquest : Free Fire MAX में विलेन कॉन्क्वेस्ट नाम का एक नया ट्विस्ट एड किया गया है, जिसमें प्लेयर्स दूसरी दुनिया के खलनायकों से लडेंगे और गेमिंग के दौरान रेंडमली तरीके से अटैक करेंगे। इसे विशेष रूप से बरमूडा मैप के लिए पेश किया गया है, जो कि खलनायकों को हराएंगे और ऐसा करने पर उन्हें रिवॉर्ड मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें ड्रैगन बॉस मेचैड्रैक से फाइट करने का भी मौका मिलेगा।

Mechadrake trial : Free Fire MAX नए अपडेट के साथ मेचैड्रेक ट्रायल भी सामने आया है। मेकाड्रेक ट्रेल में एक शक्तिशाली ड्रेगन होगा, जो कि आकाश पर मंडराता है और खिलाड़ियों के उन खजाने को अपने कब्जे में लेने की कोशिश करता है, जिसे उन्होंने विलेन कॉन्क्वेस्ट मोड के विलेन को मारकर कमाए हैं। हालांकि वो खिलाड़ियों के लिए ऊपर से रिवॉर्ड भी गिराता है।

Kairos : इन दोनों के अलावा नए अपडेट के जरिए Free Fire MAX में Kairos नाम का एक नया कैरेक्टर भी आया है। यह शानदार वॉर स्किल्स और एक मजबूत मिलिट्री बैकग्राउंड वाले एक स्पेशल फोर्स का सैनिक है। गरेना के अनुसार, यह नया एजेंट पैराडॉक्स इवेंट में डेब्यू करेगा।

रिवॉर्ड्स : Free Fire MAX में नए अपडेट के साथ नया गन स्किन इवेंट भी आया है, जिसके जरिए यूजर्स मुफ्त में शानदार गन स्किन्स पा सकते हैं। इस इवेंट का नाम AUG - Party Animal Skin है, जो 17 अप्रैल से शुरू हो चुका है और 23 अप्रैल तक चलेगा। AUG - Party Animal Skin के साथ फ्री फायर मैक्स में XM8-Blizzard Brawl नाम का एक वेपन इवेंट भी शुरू हुआ है। इस इवेंट की शुरुआत भी 17 अप्रैल से हो चुकी है। गेमर्स स्पिन का यूज करके इस वेपन रॉयल को प्राप्त कर सकते हैं, जो कि गेमर्स के वेपन XM8 की मैग्जीन कैपेसिटी को बढ़ाता है और रेट ऑफ फायर में सुधार करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Free Fire MAX OB44 Update goes live, many features and rewards will be available
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X