Home
Gaming

PUBG Mobile और SSC नॉर्थ अमेरिका की साझेदारी से गेमर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस, यहां जानें

PUBG Mobile ने अमेरिकी कार निर्माता SSC नॉर्थ अमेरिका के साथ एक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी की मदद से SSC की दो हाइपरकार्स Tuatara और Tuatara Striker लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में प्लेयर यूज कर पाएंगे।

482 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड वाली सबसे तेज प्रोडक्शन कार का रिकॉर्ड वाली लोकप्रिय Tuatara और अपने डिजाइन एवं फ्यूचरस्टिक लुक वाली Tuatara Striker कार 9 जुलाई तक गेम में उपलब्ध रहेंगी। प्लेयर्स के पास दो कलर ऑप्शन Tuatara रोज फैंटम और स्काई क्रेन एवं Tuatara Striker डॉन एज और ब्लू नाइटस्केप में उपलब्ध होगी।

PUBG Mobile और SSC नॉर्थ अमेरिका ने की साझेदारी

SSC की कारें अपने पॉवरफुल ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन के लिए जान जाती है। वहीं प्लेयर्स गेम के अंदर हाई स्पीड की भी उम्मीद कर सकते हैं। इन हाइपरकारों की शुरुआत हाल ही में आए PUBG Mobile अपडेट के बाद ही हुई है, जिसमें पहली बार 120fps ऑप्शन पेश किया गया है। यह अपडेट उन फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम करती है, जो कि अब इस हाई फ्रेम रेट को सपोर्ट करता है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब PUBG Mobile ने किसी कार निर्माता के साथ पार्टनरशिप की है। बता दें कि इससे पहले भी PUBG Mobile बड़े-बड़े कार निर्माता जैसे- Aston Martin और Tesla के साथ साझेदारी कर चुका है। इनके साथ साझेदारी के वजह से प्लेयर्स को इन लग्जरी व्हीकल को वर्चुअल चलाने का मौका मिला है।

PUBG Mobile का कहना है कि नए और शानदार फीचर्स जोड़ने से गेमप्ले फ्रेश रहता है और प्लेयर्स को कई स्ट्रेटजी के साथ कुछ नया करने का मौका मिलता है। नई कारों के अलावा PUBG Mobile टीम ने वर्ल्ड ऑफ वंडर के लिए ऑफिशियल SSC मैप्स की रिलीज का टीजर भी जारी किया है। हालांकि, इन मैप्स के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Gamers will get a new experience through the partnership of PUBG Mobile and SSC North America, know here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X