Home
Gaming

गेमिंग लवर्स के लिए अच्छी खबर, Lenovo Legion Go की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा

पॉपुलर टेक जायंट Lenovo गेमिंग लवर्स के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया है। दरअसल, कंपनी भारत के मार्केट में एक धमाकेदार गेमिंग कसोंल Lenovo Legion Go लॉन्च करने जा रही है। इस डिवाइस की लॉन्चिंग डेट का खुलासा भी हो चुका है।

बता दें कि आपको इस नए गेमिंग कंसोल में कई सारे शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। Lenovo Legion Go को कंपनी द्वारा International FunkAussetellung Berlin (IFA) 2023 में रिवील किया गया था।

Lenovo Legion Go की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा

इस कंसोल का गेमिंग लवर्स को था बेसब्री से इंतजार

बीते कुछ दिनों से गेमिंग लवर्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गेमिंग लवर्स के इंतजार को Lenovo ने खत्म करते हुए इसकी लॉन्चिंग डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी ने Lenovo Legion Go को कुछ ऐसे फीचर्स के साथ कनेक्ट किया है, जो कि आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदल देगा। यह डिवाइस विंडों 11 पर रन करेगा। साथ ही इसमें कंपनी ने RGB लाइट से लैस डिटैचेबल की-बोर्ड भी दिया है।

कब होगा Lenovo Legion Go लॉन्च

Lenovo Legion Go को भारत में 27 जून 2024 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस जानकारी को एक प्रेस नोट के माध्यम से शेयर किया है। इतना ही नहीं कंपनी ने इसके लिए एक टीजर पोस्टर भी रिलीज किया है। टीजर पोस्टर में इसका फर्स्ट लुक भी सामने आया है, जिसमें इसके कलर के बारे में बताया गया है। पोस्टर के मुताबिक, यह डिवाइस भारत में शैडो ब्लैक कलर में लॉन्च होगा।

Lenovo Legion Go के फीचर्स

इस डिवाइस के लिए कंपनी ने डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया है, जिससे इसके कई सारे फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। Lenovo लॉन्च ऑफर में ग्राहकों को 3 महीने के लिए Xbox Game Pass Ultimate एक्सेस पूरी तरह से फ्री मिलेगा।

कंपनी ने इस डिवाइस में 8.8 इंच QHD+ डिस्प्ले दिया है। इसके डिस्प्ले में कंपनी ने 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट भी जोड़ा है। साथ ही डिस्प्ले में 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी दी गई है। हाई स्पीड गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें AMD Ryzen Z1 सीरीज चिपसेट को कनेक्ट किया है। इसमें यूजर्स को LPDDR5X रैम मिलेगी।

स्टोरेज की बात करें तो यह 512GB की PCIe Gen4 के स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। Lenovo का यह गेमिंग कंसोल Legion ColdFront कूलिंग सिस्टम से लैस होगा, जिससे आपको गेमिंग के दौरान हीटिंग की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। कंपनी इसमें माइक्रोकार्ड एसडी की सुविधा भी दे रही है, जिससे आप इसमें 2 टीबी तक स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Good news for gaming lovers, Lenovo Legion Go launch date revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X