Home
Gaming

Fortnite गेम खेलने वालों के लिए खुशखबरी, एपिक गेम्स देगा ईनाम

By Bhawna Gupta

क्या आप भी फोर्टनाइट गेम के दीवाने है? अगर हां तो ये रिपोर्ट आपके लिए है। दरअसल, फोर्टनाइट गेम को डेवलेप करने वाली कंपनी एपिक गेम्स, फोर्टनाइट प्लेयर्स के लिए एक तोहफा लेकर आई है, लेकिन उसके लिए आपको अपना फोर्टनाइट अकाउंट सिक्योर करना पड़ेगा।

Fortnite गेम खेलने वालों के लिए खुशखबरी, एपिक गेम्स देगा ईनाम

फोर्टनाइट खेलने वालों के लिए ख़बर

पिछले कुछ समय से फोर्टनाइट गेम को लेकर हैकिंग की खबरें बढ़ती जा रही थी। एक प्रोफेशनल फोर्टनाइट प्लेयर की गेम के ज़रिए सोशल साइट्स हैक हो गई थी। इसके अलावा कुछ प्लेयर्स गेम को खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भी अपने अकाउंट में सेव रखते हैं।

इसी का फायदा कुछ हैकर्स और साइबर क्रिमिनल्स से उठाना चाहा। कंपनी ने मामले को गंभीरता से लिया और गेम को सिक्योर करने का रास्ता खोज निकाला और साथ ही अपना गेमिंग अकाउंट सिक्योर करने वाले प्लेयर्स के लिए इंसेन्टिव के तौर पर बूगी डाउन इमोट को अनलॉक करने का विकल्प दिया। बूगी डाउन इमोट एक डांसिंग एनिमेटिड करेक्टर है जिसका इस्तेमाल प्लेयर्स अपने विरोधियों को चिढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप अपना अकाउंट कैसे सिक्योर करें और कैसे बूगी डाउन इमोट को अनलॉक करें।

कैसे करें अकाउंट सिक्योर?

अगर कोई प्लेयर टू फैक्टर ऑथ्नटिकेशन को इनेबल करता है तो उसका अकाउंट सिक्योर हो जाएगा और तोहफे में बूगी डाउन इमोट भी अनलॉक हो जाएगा। इन स्टेप्स को करें फॉलो-

स्टेप 1- सबसे पहले अपने एपिक अकाउंट पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद अपनी अकाउंट सेटिंग्स जाएं, फिर पासवर्ड एंड सिक्योरिटी पर क्लिक करें और अपनी सिक्योरिटी सेटिंग्स को चेक करें।

स्टेप 3- वेबपेज के बॉटम में आपको Two-Factor Authentication लिखा हुआ दिखेगा। आपको यहां दो ऑप्शन दिखाई देंगे। पहला इनेबल ऑथ्नेटिकेटर ऐप और दूसरा इनेबल ईमेल ऑथ्नेटिकेशन। आप इन दोनों में से किसी भी तरीके से इनबेल कर सकते हैं।

स्टेप 4- अगर आप ईमेल के ज़रिए ऑथ्नेटिकेट करना चाहते हैं तो आपके ईमेल पर एक कोड आएगा उसे भर दें।

स्टेप 5- यदि आप ईमेल की जगह टू स्टेप वेरिफिकेशन के लिए ऑथ्नेटिकेटर ऐप का चयन करते हैं तो यहां हमने कुछ ऑथ्नेटिकेटर ऐप्स दी हैं जो आपके मोबाइल डिवाइस के ऐप स्टोर पर उपलब्ध होंगी।

1) गूगल ऑथ्नेटिकेटर

2) लास्टपास (LastPass) ऑथ्नेटिकेटर

3) माइक्रोसॉफ्ट ऑथ्नेटिकेटर

4) Authy

स्टेप 6- किसी भी ऑथ्नेटिकेटर ऐप को डाउनलोड करें। इसके बाद ऑथ्नेटिकेटर ऐप पर + सिंबल पर टैप करें।

स्टेप 7- इसके बाद QR कोड को स्कैन करें।

स्टेप 8- ऑथ्नेटिकेटर आपके एपिक गेम अकाउंट को पहचान लेगा।

स्टेप 9- ऑथ्नेटिकेटर ऐप पर दिखने वाले 6 डिजिट के कोड को एपिक गेम्स के अकाउंट में भरें। टू फैक्टर ऑथ्नेटिकेशन एक्टिवेट हो जाएगा।

अपने यूजर्स से अकाउंट को सिक्योर कराने के लिए इमोट को पेश करना, कंपनी का एक स्मार्ट कदम है। इससे कंपनी को अकाउंट्स को रिकवर करने का वक्त भी बचेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company, Fortalext, has come up with a gift for the company Apic Games, Fortnight Players, but for that you have to secure your Fortnight account. Recently, social games were being hacked through this game. The company took the matter seriously and discovered a way to secure the game. Let's tell you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X