वायरस से भरे इन 200 गेम्स को गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया
काफी लोगों को गेम्स खेलना काफी पसंद होता है। हम अपना पूरा दिन गेम खेलकर बीता सकते हैं। हमारे प्ले स्टोर में काफी सारे गेम्स मौजूद हैं। जिन्हें आसानी से डाउनलोड करने खेला जा सकता है। इनमें से कुछ गेम्स पेड लेकिन कुछ अनपेड होते हैं। वहीं, गूगल द्वारा पेश किया गया एंड्रॉयड इकोसिस्टम का इस्तेमाल लगभग हर कोई कर रहा है। हालांकि यह पूरी तरह से सिक्योर प्लेटफॉर्म नहीं है।

बता दें, सिक्योरिटी फर्म Check Point के कुछ रिसर्चर ने पता लगया है कि एंड्रॉयड में पाएं जाने वाली कई सारे ऐप्स में एडवेयर है। जिन्हें गूगल प्ले स्टोर से 150 मिलियन यानी 15 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक SimBad नाम का यह एडवेयर एड-सर्विंग प्लेटफॉर्म बनकर अभी तक लगभग 200 ऐप्स में शामिल हो चुका है। इन ऐप्स के डेवलपर्स के बारें में पता लगाना थोड़ा मुश्किल है। यह एडवेयर संक्रमित ऐप्स में दूसरे एडवेयर के लिए रास्ता बनाने का काम करता है। गूगल ने इन वायरस वाले गेम्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है।
ऐसे कर रहा है काम एडवेयर
TechCrunch द्नारा पेश की गई एक रिपोर्ट से पता चलता है कि यह एडवेयर काफी ज्यादा खतरनाक और पॉवरफुल है। बता दें, यह यूजर के स्मार्टफोन में इंस्टॉल होने के साथ ही ऐप के आइकॉन को हटा कर बैकग्राउंड में काम करते रहने की क्षमता रखता है। वहीं, अपने कमांड और कंट्रोल सेंटर से आदेश मिलने के बाद एडवेयर स्मार्टफोन के अंदर कई वेबसाइट्स पर चलता है और ऐड दिखा कर उससे रेवेन्यू जनरेट करता है।
वहीं सिक्योरिटी के लिए सिक्योरिटी रिसर्चर ने कुछ ऐप्स की लिस्ट को पेश किया है। जिन्हें इस एडवेयर ने अफेक्ट किया है। वैसे तो गूगल ने इन्हें अपने प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया है, लेकिन यह यूजर्स के फोन से नहीं हटे हैं। इन ऐप्स में Snow Heavy Excavator Simulator, Hoverboard Racing और Real Tractor Farming Simulator जैसे काफी सारे टॉप के गेम्स शामिल हैं।
हमें अकसर ऐसी खबर सुनने को मिलती हैं जब एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मालवेयर अटैक का पता चला है। कुछ महीने पहले ही हमने आपको एक ऐसी ख़बर के बारे में बताया था। जिसमें एक सिक्यूरिटी रिसर्च सामने आया था। जिसके मुताबिक लगभग पांच लाख एंड्रॉयड डिवाइस मालवेयर अटैक से प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, ESET के सिक्योरिटी रिसर्चर Lukas Stefano कुछ ऐसे 13 गेमिंग ऐप्स के बारें में बताया है जो स्मार्टफोन में मालवेयर अटैक बढ़ा रहे हैं।
कौन से हैं मालवेयर अटैक वाले गेमिंग ऐप्स
Stefanko द्वारा पेश की गई रिपोर्ट से पता चलता है कि सभी ऐप्स को एक ही डेवलपर द्वारा तैयार किया गया है। साथ ही यह सभी ऐप्स प्लेस्टोर पर डाउनलोड के लिए आसानी से उपलब्ध है। इसके अलावा इन ऐप्स में से दो ऐप्स स्टोर पर ट्रेंडिंग हैं, जो यूजर्स का ध्यान अपनी और अधिक खींचते हैं। रिसर्चर के मुताबिक इन ऐप्स का कंबाइन इंस्टॉल बेस 5,80,000 है।
लोग इन ऐप्स को ट्रक या कार ड्राइविंग गेम्स समझ कर डाउनलोड कर देते हैं। लेकिन यह एक बगी ऐप है, जो हर बार ओपन करने में क्रैश हो जाता है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है जिसमें किसी मैलवेयर को अथॉन्टिकेट एप्लिकेशन के जरिए फैलाया जा रहा हों।


Click it and Unblock the Notifications








