Home
Gaming

गेमिंग की दुनिया में अपना वर्चस्व बनाने के लिए आ रहा है GTA 6, प्लेयर्स के लिए जल्द लेगा एंट्री

Grand Theft Auto Game 6 या फिर इसे GTA 6 कहा जाए, इसके बारे में अनाउंसमेंट पिछले साल की गई थी। इसके बाद कंपनी ने गेम का एक ट्रेलर भी लॉन्च किया था। लेकिन ट्रेलर के बाद Rockstar कंपनी ने इस गेम के बारे में कुछ और जानकारी शेयर नहीं की थी।

अब इस गेम के लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह गेम अभी तक का सबसे बड़ा वीडियो गेम लॉन्च बन सकता है। GTA 6 में GTA 5 की तरह ही कई सारे कैरेक्टर देखने को मिल सकते हैं। इस गेम में पहली बार फीमेल प्रोटैगोनिस्ट को भी लाया जाएगा, जिसका नाम लुसिआ रखा गया है। बता दें कि इस डुओ को प्रोटैगोनिस्ट बोनी और क्लायड की जोड़ी देखकर बनाया गया है।

गेमिंग की दुनिया में अपना वर्चस्व बनाने के लिए आ रहा है GTA 6

GTA 6 में मिलेंगी कई सारी यूनिक चीज

GTA 6 गेम में अब प्लेयर GTA Vice City से ज्यादा बड़े मैप में गेम खेलने मजा ले सकेंगे, जिसमें स्टेट के बॉर्डर, बीच और काफी कुछ नया जोड़ा जाने की संभावना है। गेम में स्टेट का नाम लेओनीडा रखा गया है और यह US के शहर फ्लोरिडा से काफी ज्यादा प्रेरित नजर आता है। इतना ही नहीं इस गेम में जानवरों और अन्य कई चीजों को भी लाया जाएगा। इस गेम को खेलते समय प्लेयर्स को गेम और अधिक रियलिस्टिक लगने की उम्मीद है।

कब लॉन्च होगा GTA 6

इस गेम में छोटी-छोटी बातों का काफी ध्यान रखा गया है। इस गेम में नजर आने वाली बिल्डिंग्स और उसके इंटीरियर्स को और भी ज्यादा एक्सप्लोरेबल बना दिया गया है। वहीं इस गेम के लॉन्च होने की जानकारी भी सामने आई है। Rockstar का कहना है कि GTA 6 को 2025 में लॉन्च किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी सितंबर-नवंबर 2025 में इस गेम को लॉन्च कर सकती है।

साथ ही GTA 6 को शुरुआत में सिर्फ प्लेस्टेशन 5 और माइक्रोसॉफ्ट एक्स बॉक्स पर लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसका मतलब यह हुआ कि शुरुआत में प्लेयर्स इस गेम को PC में नहीं खेल सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
GTA 6 is coming to establish its dominance in the gaming world, will soon enter for players
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X