GTA 6: ये सुनकर GTA लवर्स उछल पड़ेंगे! लॉन्च को लेकर बड़ा खुलासा; क्या है लेटेस्ट अपडेट
GTA 6 का इंतजार दुनियाभर के गेमर्स बेसब्री से कर रहे हैं। इस गेम के लॉन्च को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन आए दिन इसको लेकर लीक्स आते हैं, जिनमें जीटीए 6 गेम के बारे में तमाम तरह की डिटेल मिलती है।
गेम की लॉन्चिंग भले ही 2026 तक टली हो, लेकिन उससे पहले ही इसके परफॉर्मेंस को लेकर कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। गेम का दूसरा ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। जिसमें Jason और Lucia जैसे नए कैरेक्टर्स हैं। अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, GTA 6 को लेकर एक बड़ा तकनीकी अपडेट सामने आया है।

60 FPS में खेलने का सपना होगा पूरा?
अब तक GTA के कंसोल वर्जन 30 FPS तक सीमित रहते थे, लेकिन इस बार शायद कुछ अलग होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, GTA 6 को 60 फ्रेम-पर-सेकंड (FPS) पर चलाने का विकल्प मिल सकता है... लेकिन यहां एक ट्विस्ट है।
यह 60 FPS का अनुभव हर कंसोल पर नहीं मिलेगा। रिपोर्ट्स बताती हैं कि GTA 6 को सिर्फ PlayStation 5 Pro पर ही 60 FPS पर खेला जा सकेगा। यह PS5 का अपग्रेडेड वर्जन है, जो पावरफुल हार्डवेयर के साथ आएगा। जानकारी के मुताबिक, Sony और Rockstar Games मिलकर गेम को PS5 Pro के लिए खासतौर पर ऑप्टिमाइज़ कर रहे हैं।
पुराने कंसोल्स के लिए बुरी खबर
अगर आप सोच रहे हैं कि आपके पास मौजूद PS5 या Xbox Series X पर यह नया अनुभव मिलेगा, तो शायद आपको निराशा हो सकती है। फिलहाल जो जानकारी आई है, उसके मुताबिक केवल PS5 Pro पर ही 60 FPS मोड उपलब्ध होगा।
यह एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां Sony अपने प्रीमियम वर्जन PS5 Pro को एक्सक्लूसिव फीचर्स देकर प्रमोट करेगा।
GTA 6: लॉन्च डेट अपडेट
GTA 6 की लॉन्च डेट मई 2026 के आसपास मानी जा रही है। तब तक PS5 Pro को बाजार में लाने और गेम को पूरी तरह ऑप्टिमाइज़ करने का समय रहेगा। फिलहाल Rockstar और Sony की ओर से इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications








