Home
Gaming

GTA VI की रिलीज फिर टली, अब 19 नवंबर 2026 को लॉन्च होगा Grand Theft Auto 6

गेमिंग की दुनिया के सबसे चर्चित और लंबे समय से प्रतीक्षित गेम Grand Theft Auto VI (GTA VI) की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है। Rockstar Games ने पुष्टि की है कि अब यह गेम 19 नवंबर 2026 को रिलीज होगा। इससे पहले कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग मई 2026 तय की थी, जो पहले 2025 के अंत तक आने वाली थी।

रिलीज में देरी से खिलाड़ियों का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है, लेकिन Rockstar का कहना है कि यह समय GTA VI को इतिहास के सबसे बेहतरीन ओपन-वर्ल्ड गेम के रूप में तैयार करने के लिए जरूरी है।

अब 19 नवंबर 2026 को लॉन्च होगा Grand Theft Auto 6

देरी का कारण

Rockstar Games ने बयान जारी करते हुए कहा, हम जानते हैं कि खिलाड़ियों का इंतजार लंबा हो गया है, लेकिन यह अतिरिक्त समय हमें गेम को उसी स्तर तक पॉलिश करने का मौका देगा जिसकी उम्मीद खिलाड़ी Rockstar से करते हैं और जिसके वे हकदार हैं। कंपनी ने आगे कहा कि वे खिलाड़ियों को Leonida State और Vice City की आधुनिक दुनिया में एक शानदार अनुभव देने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

खिलाड़ियों का जोश बरकरार

Take-Two Interactive जो Rockstar Games की पैरेंट कंपनी है, ने हाल ही में अपने वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी के चेयरमैन और सीईओ स्ट्रॉस जेलनिक ने बताया कि Grand Theft Auto V आज भी दुनिया भर में बेहद पॉपुलर है और अब तक इसकी 220 मिलियन से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। उन्होंने कहा, GTA Online के खिलाड़ी लगातार सक्रिय बने हुए हैं

रिकॉर्ड-ब्रेकिंग लॉन्च की उम्मीद

स्ट्रॉस जेलनिक ने कहा, खिलाड़ियों की लगातार बढ़ती रुचि और जुड़ाव हमें विश्वास दिलाता है कि Grand Theft Auto VI का लॉन्च अब तक का सबसे बड़ा और रिकॉर्ड-तोड़ साबित होगा।

अब तक क्या पता चला

Rockstar Games ने दिसंबर 2023 में GTA VI का पहला ट्रेलर जारी किया था, जिसमें खिलाड़ी एक बार फिर Vice City की चमकदार, अपराध-प्रधान दुनिया में लौटते नजर आए थे। ट्रेलर के बाद से ही गेम के ग्राफिक्स, ओपन-वर्ल्ड डिजाइन और स्टोरीलाइन को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह बना हुआ है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X