2012 में गेमर्स पर 7,000 से ज्यादा अटैक करते थे हैकर
अगर आप गेमिंग लवर है तो जरा सावधान रहिए क्योंकि कैसपरस्काई सिक्योरिटी नेटर्वक ने एक चौकाने वाली रिपोर्ट पेश ही है जिसके अनुसार 2012 में गेमर्स पर करीब 7,000 हैकर अटैक हुए। हैकरों ने न केवल गेमर्स के लॉगइन एकाउंट को छेड़ा बल्कि उनके पासवर्ड, वचुर्अल गुड, पैसे, गेमिंग कैरेक्टरों को भी चुराया कैसपरस्काई के मुताबिक हैकर रोज करीब 10 ऐसी मेल करते थे जिनमें अटैचमेंट के साथ कई दूसरे लिंक भी जुड़े रहते थे। इस तरह ये गेमर्स के एकाउंट में लॉगइन कर सभी जानकारी चुरा लेते थे।

साइबर क्रिमिनल शाखा के अनुसार हैकरों की चपेट में कई बड़ी गेमिंग वेबसाइट आई थी जिनसे पासवर्ड और कई दूसरी जानकरी चुराई गईं थी। कैसपरस्काई ने कई ऐसे प्रोग्राम कलेक्ट किए है जो ऑनलाइन गेमर्स को अपनी चपेट में लेते हैं। एक्सपर्ट का कहना है इस तरह के प्रोग्राम की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अगर इनकी संख्या पर नजर डालें तो रोज 5000 नए प्रोग्राम बन रहें हैं। रशिया और चाइना के बाद भारत तीसरा ऐसा देश है जहां पर इस तरह के अटैक हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications







