एंड्रायड यूज़र्स के लिए Best games, देखते ही कर लेंगे डाउनलोड
एंड्रायड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या करोड़ों में है। इन करोड़ों यूज़र्स में से कई ऐसे हैं जो अपने फोन पर गेम खेलना बेहद पसंद करते हैं। एंड्रायड एक ऐसा यूज़र फ्रेंडली प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ हर तरह के यूज़र हर तरह के गेम्स और एप्स मिलती हैं।

एंड्रायड प्लेटफ़ॉर्म पर गेम्स भी कई सारे मौजूद हैं। गेम्स की वैरायटी की तरह यूज़र भी कई तरह के होते हैं। हर यूज़र का टेस्ट अलग होता है। ऐसे में यूज़र्स के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है यह चुनना कि कौन सा गेम बेहतर है।
इन्हीं यूज़र्स की मदद करने के लिए आज हम ऐसे टॉप और बेस्ट गेम्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनके बारे में सुनते ही आप इन्हें डाउनलोड कर लेंगे। साथ ही यह गेम लिस्ट हर तरह के गेम कवर करती है। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं इन शानदार गेम्स के बारे में।
Angry Birds 2
एंड्रायड डिवाइस पर मौजूद सबसे मजेदार और पॉपुलर गेम की लिस्ट में Angry बर्ड्स सबसे ऊपर है।यह नया गेम हाल ही में रिलीज़ हुआ है। गेम खलेने के शौकीनों को एंग्री बर्ड्स काफी पसंद आता है और इसका वर्जन 2 अब सभी के लिए पेश हो चुका है। तो डाउनलोड करें और खेलें ये गेम।
Modern Combat 5: Blackout
इस गेम को बेस्ट फर्स्ट पर्सन शूटर गेम माना जाता है। यह कूल और मजेदार गेम Gameloft के जरिए डेवेलोप किया गया है। इस गेम के हाई ग्राफ़िक्स क्वालिटी इस और बेहतर बनाते हैं। गूगल प्ले स्टोर में यह गेम मौजूद है और यह पेड गेम है। इस गेम की रैंकिंग भी काफी पॉजिटिव है।
8 ball pool
इस लिस्ट में वैसे तो आपको सभी गेम एक से बढ़कर एक है लेकिन 8 बॉल पूल इस लिस्ट में मौजूद बेस्ट एंड्रायड गेम है। यह गेम कई गेम लवर्स का फेवरेट है।
यह एक ऑनलाइन गेम है, इसमें आप अपने फ्रेंड्स के साथ भी गेम खेल सकते हैं। यह फेसबुक से भी कनेक्ट हो जाता है, जिसके जरिए आप दोस्तों के साथ कनेक्ट होकर इस गेम को खेल सकते हैं। इस गेम में आप सिंगल गेम से लेकर टूर्नामेंट तक सभी कुछ खेल सकते हैं।
Asphalt 8: Airborne
यदि आप कार लवर हैं तो यह गेम आप सबसे पहले डाउनलोड करना चाहेंगे। गूगल प्ले स्टारे पर मौजूद Asphalt 8 : airborne गेम की ग्राफ़िक्स क्वालिटी बेहद कमाल है, इसे देखते ही आपको मजा आएगा। यह कार रेसिंग गेम मल्टीप्लेयर भी सपोर्ट करता है। यानी कि इस मजेदार कार रेसिंग गेम को आप ऑनलाइन अपने दोस्तों के साथ भी खेल सकते हैं।
Breach and clear
एंड्रायड यूज़र्स में यह गेम काफी पॉपुलर है। यह एक तरह का स्ट्रेटेजी गेम है, जिसे काफी पसंद किया जाता है। गूगल प्ले स्टोर में इस गेम की रेटिंग भी शानदार है। यह गेम SWAT की तरह है। इस गेम में प्लेयर्स को दुश्मनों के खिलाफ एक आर्मी की स्ट्रेटेजी बनानी पड़ती है। इस गेम में जैसे जैसे आप आगे बढ़ते हैं आपके मेंबर्स को अनुभव मिलता है और आगे बड़ी चुनौतियों के लिए फायदा भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications