ये हैं Android के शानदार कार रेसिंग गेम्स
एंड्रायड प्लेटफ़ॉर्म एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहां आपको ढेर सारी ऐप्स मिलती हैं। खासकर गेम्स के लिए आपको कई ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही ऑनलाइन गेम्स से लेकर ऑफलाइन गेम्स भी यहां हैं, आप चाहे तो अपने दोस्तों के साथ मिलकर इन्हें खेल सकते हैं। इन गेम्स की वैरायटी की ही तरह गेमर्स का टेस्ट भी अलग होता है।
यदि आप उन गेमर्स में से हैं जो कार रेसिंग पसंद करते हैं तो लीजिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बेस्ट रेसिंग गेम्स।
नीड़ फॉर स्पीड नो लिमिट्स
यह एक शानदार गेम है जो गूगल प्ले पर उपलब्ध है। इसकी खास बात इसका शानदार ग्राफिक है। अगर आप कार लवर हैं और रफ्तार के शौकीन हैं तो यह गेम आपके लिए है।
एसफाल्ट 8 एयरबोर्न
यह एस्फाल्ट सीरीज का पोप्युलर गेम है। अपने ग्राफिक्स और गेम प्ले के कारण ज़्यादा पोप्युलर हो रहा है। रेसिंग के लवर्स के लिए यह शानदार गेम है, इसमें आपको बेहतरीन ड्राइव और एरियल स्टंट्स करने होते हैं।
कॉलिन मैकरे रैली
यह ऑफ रोड रेसिंग गेम है। यदि आप पहाड़ी एरिया में या ऑफ रोड रेसिंग के शौकीन हैं तो इसे ज़रूर डाउनलोड करें। यह गेम पहले पीसी वर्जन में शुरू किया गया था बाद में इसका एंडरोइड वर्जन आया था। इसके स्पीड कंट्रोल और शार्प हैंडलिंग आपको गेम एडिक्ट कर देंगे।
जीटी रेसिंग 2
जीटी रेसिंग: मोटर एकेडमी फ्री प्लस ‘गेमलोफ्ट' द्वारा डवलप किया गया है। यह आपको रियल ड्राइविंग अनुभव देता है। इस ड्राइंग टेस्ट देकर आप कई कार अनलॉक कर सकते हैं। इसे आप वर्चुअल मीडिया के साथ ऑनलाइन भी खेल सकते हैं।
रेजिंग थंडर
एंडरोइड पर खेलने के लिए एक शानदार गेम हैं। इसमें बेहतरीन 3डी इफेक्ट हैं। ग्राफिक्स लुभावने हैं। इसे डाउनलोड करें और कार रेसिंग का मजा लें।
ड्रग रेसिंग
यह एक एडिक्टिव कार रेसिंग गेम है जो एंडरोइड के लिए उपलब्ध है। गूगल प्ले स्टोर पर यह फ्री है। इसमें 50 से ज़्यादा सर्टिफाइड कार्स हैं। इसे इन्स्टाल करें और मजे लें।
रियल रेसिंग 3
यह ‘इलेक्ट्रोनिक आर्ट्स' द्वारा तैयार किया गया गेम है। इसके ग्राफिक्स और रियल कार ड्राइंग अनुभव इसे एंडरोइड पर एक बेहतरीन गेम बनाते हैं।
रोड वोरियर्स
यह एक्शन आधारित कार रेसिंग गेम है। इसे मल्टीप्लेयर्स के साथ, चैलेंज के साथ और अलग-अलग तरह से गन को सेट करते हुये खेल सकते हैं।
हिल क्लाइम्बिंग
यह एक एडिक्टिव फन गेम है। इसमें कार रेसिंग के साथ आपका फिजिक्स टेस्ट भी होगा।
ट्रेफिक रेसर
इसमें आप सब अर्बन, मरुस्थल, बर्फ और सिटी नाइट में कार रेसिंग का अनुभव कर सकते हैं। यह शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है। हाई ट्रेफिक में और एक असंभव सी दुनिया में कार रेसिंग का मजा ले सकते हैं।
एंग्री बर्ड्स गो
आप शायद चौंक गए होंगे कि एंग्री बर्ड्स का रेसिंग गेम। जी हाँ। ये रेसिंग गेम ही है। इसमें आपके कंपिटीटर आपके आगे निकलने और पहले नंबर पर पहुँचने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसमें आप रिवार्ड अर्न कर सकते हैं और कार्ट उपग्रेड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







