होली के दिन पबजी मोबाइल के पूरे हुए एक साल
आज भारत में पूरा देश होली के रंग में डूबा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पबजी लवर्स भी पबजी का पहला बर्थडे मनाने में व्यस्त हैं। आज यानि 21 मार्च को पबजी मोबाइल को पूरे एक साल हो गए हैं। इस गेम के लॉन्च होने के बाद से ही इसने लोकप्रियता हासिल करनी शुरू कर दी।

एक साल में इस गेम में भारत समेत पूरी दुनिया में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली। इस मौके पर पबजी मोबाइल के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें उन्होंने अपने पहले बर्थडे का जिक्र किया है।
आपको बता दें कि पबजी मोबाइल का पांचवा सीजन चल रहा था, जो अब खत्म हो चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि आज से पबजी मोबाइल का छठां सीजन शुरू होने वाला है। कंपनी आज ही सीजन 6 खेलने के लिए उपलब्ध करवा सकती है। इस सीजन में प्लेयर्स का जुड़ना भी शुरू हो गया है। गौर करने वाली बात है कि अभी तक इस गेम को 20 करोड़ से ज्यादा आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स ने अपने डाउनलोड किया है। अभी इस संख्या के बढ़ने का सिलसिला जारी है।
इसके अलावा पबजी मोबाइल की एक और बड़ी ख़बर है। आपको बता दें कि पबजी मोबाइल ने भारत में दो बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया है। इसमें India Series 2019 के साथ-साथ 50 लाख की कैंपस चैंम्पियनशिप भी शामिल है। इसका प्राइज पूल 1 करोड़ रुपए का है। वहीं पबजी मोबाइल की लेटेस्ट रिलीज 212 एमबी की है। इसकी वजह से यह गेम 0.11.5 में शिफ्ट हो जाएगा। इस नए अपडेट के बाज प्लेयर्स को नए हथियार, नई सवारियों के साथ काफी कुछ नया-नया मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








