Jiochat app पर कैसे खेलें kaun banega crorepati 2017?
टीवी पर इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति छाया हुआ है। रात 9 बजते ही लोग अपने टीवी के आगे बैठे होते हैं। गेम देखने में तो भई मजा सभी को आता है, वहीं जब सारे जवाब आते हों तो गुस्सा भी आता है। यह सोचकर कि काश हम हॉट सीट पर बैठे होते तो शायद बात कुछ और ही होती।

यदि ऐसा है तो बता दें कि बात अब भी कुछ और हो सकती है। जी हां हमारा मतलब है कि आप भी हॉट सीट पर बैठ सकते हैं, वो भी एक आसान तरीके से। कैसे? चलिए हम बताते हैं।
Digital KBC खेलने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले तो आपको जरुरत है एक जियोसिम की। जियो यूज़र्स ही इस खेल में भाग ले सकते हैं। यदि आपके पास जियो सिम नहीं है, तो अभी ले लें, वरना आप खेल में भाग नहीं ले पाएंगे।
जियोचैट ऐप
जियो सिम लेने के बाद, या यदि आपके पास पहले से ही जियो है तो अब सबसे पहले अपने फोन में जियोचैट ऐप को डाउनलोड करें। गेम के टीवी पर आने से पहले Jio KBC Play पर लॉग ऑन करें।
दर्शक बनेगा खिलाडी
जियो चैट ऐप पर आपको गेम की जानकारी भी मिलेगी। जहां गेम शुरू होने का समय लिखा होगा, अब दर्शक बनेगा खिलाडी।
गेम शुरू होने में समय
जैसे ही आप गेम में जाएंगे, (क्लिक टू प्ले सेलेक्ट करेंगे) तो आपके सामने यह स्क्रीन आएगी, जहां आपको गेम के शुरू होने का समय बताया जाएगा। इसके साथ आप इमेज में देख सकते हैं कि आपको गेम की अन्य जानकारियों के बारे में भी बताया जाएगा।
दो भाषाओं का सपोर्ट
जियोचैट में आप इस खेल को दो भाषाओं में खेल सकते हैं। इसमें हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं का सपोर्ट है। आप जो चाहे उस भाषा का चुनाव कर सकते हैं।
कुछ कंफ्यूजन है तो ये देखें FAQ
यदि इस गेम से जुड़े कोई भी सवाल आपके मन में हैं तो आप जियोचैट ऐप पर दिए गए FAQ सेक्शन में जाकर अपने सभी सवालों का जवाब पा सकते हैं।
दोस्तों के साथ शेयर करें
इस गेम को आप अपने दोस्तों या अन्य के साथ भी शेयर कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में ही कई प्लेटफ़ॉर्म दिए गए हैं, जिसके जरिए आप गेम शेयर कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








