Home
Gaming

iPhone और iPad पर बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम को डाउनलोड कैसे करें

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) यानि PUBG इंडिया को अब आखिरकार iOS और iPadOS पर भी रिलीज कर दिया गया है। इस प्रकार Battlegrounds Mobile India वर्तमान में आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए Apple India App स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

iPhone और iPad पर बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम को डाउनलोड कैसे करें

जैसा कि आपको याद होगा कि ऐप को शुरुआत में 2 जुलाई को एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया था। इसके बाद से ही आईओएस यूजर्स को इसका इंतजार था। लेकिन अब आधिकारिक रूप से इसको रिलीज कर दिया गया और अब डाउनलोड किया जा सकता है। यहाँ पर हम आपको यह बताएँगे कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को डाउनलोड कैसे कर सकते हैं।

iPhone और iPad पर बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम को डाउनलोड कैसे करें

स्टेप 1- सबसे पहले आपको ऐप्पल इंडिया ऐप स्टोर पर जाना और फिर वहाँ पर बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को सर्च करना है या आप यहां पर भी क्लिक कर सकते हैं।

स्टेप 2- इसके बाद आपको KRAFTON Inc द्वारा अपलोड किया गया गेम देखने को मिलेगा।

स्टेप 3- यदि गेम आपको दिखाई देता है तो आपको लिस्टिंग पर टैप करना होगा।

स्टेप 4- इसके बाद अब आपको ऐप पेज के अंदर Download के बटन पर टैप करना हैं।

स्टेप 5- Face ID, Touch ID या via your Apple ID पासवर्ड का उपयोग करके अपनी पहचान को कनफर्म करें।

स्टेप 6- जब गेम आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाये तो उसको ओपन करें।

स्टेप 7- अब आपको गेम में लॉग इन करना होगा और उस ग्राफिक्स सेटिंग्स पैक को सेलेक्ट करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।

स्टेप 8- एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद आप गेम को प्ले कर सकते है।

इस प्रकार अब आप अपने आईफोन या आइपैड पर भी क्राफ़्टन के बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम को डाउनलोड मजा ले सकते है। इसे भारत का पबजी गेम भी कहा जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Battlegrounds Mobile India (BGMI) has now finally been released on iOS and iPadOS as well.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X