बिना डाउनलोड किए ऑनलाइन फ्री में Minecraft गेम का मजा कैसे लें
गेमिंग की दुनिया में Minecraft सबसे बड़े नामों में से एक है। जी हाँ, जिस प्रकार से पबजी और बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम मार्केट में छाये हुए है वैसे ही माइनक्राफ्ट गेम भी खूब पसंद किया जाता हैं। यह गेम पीसी और मोबाइल दोनों प्लेटफॉर्म पर खेलने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, ज्यादा फीचर्स के साथ इस गेम का मजा लेने के लिए कुछ पैसों का भुगतान करना होता है। लेकिन फ्री में और बिना डाउनलोड किये अगर आप भी इस गेम खेलना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।

फ्री में ऑनलाइन Minecraft गेम कैसे खेलें
नीचे हमने ऑनलाइन फ्री में माइनक्राफ्ट गेम का बिना डाउनलोड किये कैसे मजा ले सकते हैं इसके बारे में पूरा प्रोसेस बताया है, उसको फॉलो करके आप भी मजा ले सकते हैं।
स्टेप 1- सबसे पहले अपने लैपटॉप या कम्प्यूटर पर कोई भी वेब ब्राउजर को ओपन करें।
स्टेप 2- इसके बाद सर्च बार में Classic.minecraft.net टाइप करें या आप इस लिंक पर क्लिक करके भी ओपन कर सकते हैं।
स्टेप 3- अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा। इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें, आपको बॉक्स में यूजर नेम डालने के लिए कहा जाएगा।
स्टेप 4- आप जो नाम चाहते हैं उसे एंटर करें और फिर स्टार्ट बटन को प्रेस करें।
स्टेप 5- इसके बाद आपको माउस टू प्लेस या माइन ब्लॉक्स पर बाएं साइड में क्लिक करना होगा।
स्टेप 6- दोनों के बीच टॉगल करने के लिए राइट-क्लिक करें और WASD का उपयोग करके शिफ्ट करें।
इस प्रकार आप ऑनलाइन, बिना डाउनलोड करते हुए भी Minecraft गेम का मजा ले सकते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि आप गेम में शामिल होने के लिए 9 फ्रेंड्स को भी इनवाइट कर सकते हैं। हालांकि, ये सब एक लेवल के कंप्लीट होने के बाद ही हो पायेगा।


Click it and Unblock the Notifications








