अब लैपटॉप और डेस्कटॉप पर खेलें BGMI, ऐसे करें डाउनलोड, यहां जानें तरीका
BGMI बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की 10 महीने के बैन के बाद हरी झंडी मिलने पर भारत में वापसी हो गई है। यह गेम प्लेस्टोर और ऐपस्टोर पर फिलहाल मौजूद है। हालांकि ये गेम टेम्परेरी फेज में है। आपको बता दें, यह गेम नए यूजर्स को अभी नहीं मिलेगा। अगर आप भी BGMI को डेस्कटॉप या फिर लैपटॉप पर खेलना चाहते हैं, तो आज हम एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप इसे अपने लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप पर डाउनलोड कर इसे खेल सकते हैं। तो आइए आगे इस गेम को कैसे डाउनलोड करना है और इस तरीके के बारे में विस्तार से बताते हैं।
डाउनलोड करने के लिए अपनाए ये तरीका
अगर आप भी इसे डेस्कटॉप या लैपटॉप में डाउनलोड करना चाह रहे हैं, तो आपको बता दें, इसके लिए सबसे पहले आपको Bluestacks Android Emulator को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अब आप इसमें गूगल प्ले स्टोर को ओपन करें। यहां आपको BGMI को डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड होने के बाद ये गेम आपको Bluestacks के होम स्क्रीन पर शो होने लगेगा। आपको एक बात बता दें, Bluestacks की मदद से ये गेम को खेलने में आप इसकी रिकॉर्डिंग नहीं कर सकते हैं। इस गेम की रिकॉर्डिंग केवल मोबाइल में ही फिलहाल मौजूद है। ऐसे में आप पीसी औऱ लैपटॉप पर इसे खेल तो सकते हैं, लेकिन रिकॉर्डिंग नहीं कर सकते हैं।

जान लें BGMI गेम के नए नियम
आपको बता दें, गेम को इस बार कई नए नियम के साथ देश में लॉन्च किया गया है। जिसके तहत 18 साल से कम उम्र के लोग BGMI गेम को मात्र 3 घंटे ही खेल सकते हैं। इसके साथ ही 18 साल से ज्यादा उम्र वाले इस गेम को 6 घंटे खेल सकेंगे। इतना क बाद भी डेली स्पेंडिंग लिमिट को भी तय कर दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि, छोटे बच्चों को इस गेम में लॉगिन करने के लिए पैरेंट्स की परमिशन लेना जरूरी होगा।
10 महीने बैन के बाद BGMI की वापसी
आपको बता दें, BGMI गेम को सरकार ने 28 जुलाई 2022 को देश में बैन कर दिया था। बैन को खत्म करते हुए सरकार ने कुछ खास शर्तों क साथ इस गेम की देश में फिर से वापसी कर दी है। यह मोबाइल गेम करीब 10 महीने बैन के बाद भारतीय बाजार में वापस आ चुका है। जो वर्तमान समय में Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध करा दिया गया है। जहां से इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







