Free Fire Max गेम में अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में जानें, क्या होतें हैं इससे लाभ
अगर आप भी Free Fire Max गेम खेलने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि Free Fire Max में सेंसिटिविटी का काफी महत्व है। हर कोई इसे सही करते हुए अपने गेम खेलने के तरीके में सुधार करना चाहते हैं।
सेंसिटिविटी, गन्स का इस्तेमाल करते समय अपना महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। इसका सही इस्तेमाल करके रिकोईल को कम करने में मदद मिलती है। यहां हम सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में बात करेंगे, जिसकी मदद से रिकोईल को कम करने में मदद मिलेगी।

Free Fire Max में अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में जाने
Free Fire Max में अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में जानकर आप रिकोईल को कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं।
- जनरल: 100
- रेड डॉट: 78
- 2X स्कोप: 70
- 4X स्कोप: 55
- AWM स्कोप: 48
- फ्री लुक: 100
क्या लाभ होता है अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स से
अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स से स्क्रीन के मूवमेंट पर फर्क पड़ता है। इसी वजह से आपको सेंसिटिविटी को ज्यादा रखना चाहिए। रेड डॉट और जनरल सेटिंग्स मुख्य रूप से ज्यादा ही होनी चाहिए। फ्री लुक सेटिंग्स को आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।
सेंसिटिविटी सेटिंग्स के हिसाब से खुद को परिवर्तित करना आसान टास्क नहीं है। इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी और इसके हिसाब से खुद को परिवर्तित करना होगा। इसके लिए आप ट्रेनिंग ग्राउंड का अभ्यास भी कर सकते हैं।
कैसे करें सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अप्लाई
सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अप्लाई करने के लिए आपको नीचे दी गई स्टेप्स का फॉलो करना होगा।
- Free Fire Max को अपने फोन या फिर PC में ओपन करें।
- जिस अकाउंट से ID लिंक हो, उससे लॉगिन करें।
- इसके बाद लोडिंग स्क्रीन का इंतजार करें और फिर सेटिंग्स के बटन पर क्लिक करें।
- सेंसिटिविटी टैब को चुने और यहां आपको कई तरह के अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे।
- अपने हिसाब से दी गई सेटिंग्स को अप्लाई करें।
ध्यान रहें कि हर डिवाइस के सेंसर्स अलग होते हैं और ऐसे में आप स्लाइडर को अपने हिसाब से थोड़ा ऊपर-नीचे कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








