जानें एचपी के दो नए गेमिंग लैपटॉप की खूबियां
एचपी ने भारत देश में हाल ही में दो नए लैपटॉप लॉन्च किए थे। इन लैपटॉप में खास बात यह थी कि ये दोनों लैपटॉप गेमिंग लैपटॉप हैं। इसे खासतौर पर गेम के लिए डिजाइन किया गया है। इन दोनों नए लैपटॉप का नाम एचपी पवेलियन 15 और एचपी ओमेन 15 है। पवेलियन गेमिंग 15 मेनस्ट्रीम क्राउड को टारगेट करेगा जबकि ओमेन 15 हार्डकोर गेम खेलने वालों को आकर्षित करेगा। कंपनी ने पवेलियन 15, को 74,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लांच किया है, जबकि ओमेन 15 लैपटॉप अब 1,05, 909 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा।

एचपी के दो गेमिंग लैपटॉप
कंपनी ने गेमिंग लैपटॉप के साथ-साथ कई नए एक्सेसरीज भी लांच किए थे। ओमेन सीक्वेंसर कीबोर्ड अगस्त 2018 से 10,999 रुपये की कीमत पर मिलेगा, जबकि ओन रिएक्टर माउस की कीमत 3,499 रुपये होगी। ओमेक्स एक्स ट्रांससेप्टर बैकपैक 11,999 रुपये की कीमत पर मिलेगा। ओमेन माउस 600 की कीमत 4,999 होगी और माउस 800 भारत में 6,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा।
ओमेन 15- फीचर्स
ओमेन 15 हाई-एंड गेमिंग लैपटॉप है, ओमेन 15 में 144.6z की रीफ्रेश रेट के साथ 15.6-इंच की स्क्रीन होगी और यूएचडी आईपीएस एंटी-ग्लेर पैनल के साथ 300 नीट्स ब्राइटनेस दिया गया है। डिवाइस में तेह लेटेस्ट 8th जनरेशन इंटेल कोर i7-8750H प्रोसेसर के साथ 2.2GHz बेस फ्रीक्वेंसी सपोर्ट है और यह गेमिंग लैपटॉप 4.1GHz इंटेल टर्बो बूस्ट के साथ आता है।
डिवाइस डिफरेंट ग्राफिक्स कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा जिसमें एनवीडिया जीफॉर्स जीटीएक्स 1050 टीआई, जीईफ़ोर्स जीटीएक्स 1060 और जीईफ़ोर्स जीटीएक्स 1070 शामिल हैं। लैपटॉप 8 जीबी और 14 जीबी डीडीआर4 रैम के ऑप्शन के साथ मार्केट में मिलेगा, जिसे 32 जीबी तक अपग्रेड किया जा सकेगा। स्टोरेज के लिए, 7200 आरपीएम पर एक 1 टीबी एचडीडी और 128 जीबी पीसीआई एनवीएमई एसएसडी स्टोरेज है। यह विंडोज 10 पर चलता है।
कनेक्टिविटी के मामले में, एचपी ओमेन 15 एक 3 यूएसबी 3.1 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक मिनी डिस्प्लेपोर्ट, एक हेडफोन जैक, एक एचडीएमआई पोर्ट और एक आरजे -45 पोर्ट के साथ है। इसमें मिराकास्ट का भी ऑप्शन है। लैपटॉप का मेज़रमेंट 359.9 x 262.9 x 24.9 मिमी है और 2.38 किलो लाइट वेट का होगा।
एचपी पवेलियन गेमिंग 15
अब बात करते हैं एचपी पवेलियन गेमिंग 15 की। लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसमें 1920 x 1080 पिक्सेल के स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ 16: 9 रेशियो, 220 नीट्स ब्राइटनेस, 144ppi की पिक्सेल डेंसिटी दी गई है। डिवाइस कोर i7-8750H प्रोसेसर पर काम करेगा। लैपटॉप 4 जीबी जीडीडीआर5, एनवीडिया जीईफ़ोर्स, जीटीजेड 1050 टीआई ग्राफिक्स के साथ आता है और इसमें इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स 630 इनबिल्ट भी है।
लैपटॉप का 8 जीबी डीडीआर 4 रैम और 1 टीबी तक एचडीडी स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। डिवाइस विंडोज 10 पर चलता है और इसमें बैंग और ओल्फ़सेन स्पीकर भी शामिल हैं। 52.2Whr बैटरी सेल है, जो फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी फ्रंट पर, यह एक यूएसबी 3.1 टाइप-सी जेन 1, तीन यूएसबी 3.1 जेन 1 पोर्ट्स, एक हेडफोन जैक, एक आरजे -45 और एचडीएमआई v2.0 का सपोर्ट करता है। लैपटॉप की मेज़रमेंट 366 x 256.5 x 25.4 मिमी है और वजन 2.2 किलो है।


Click it and Unblock the Notifications








