Minecraft प्लेयर्स रहें सावधान! गेम मोड्स के जरिए फैल रहा खतरनाक मैलवेयर, पर्सनल डाटा हो सकता है चोरी
Minecraft players Beware: अगर आप भी घंटों Minecraft गेम खेलने में बिताते हैं और नए-नए मोड्स (Mods) का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने एक खतरनाक हैकिंग कैंपेन का खुलासा किया है, जिसमें Minecraft के फर्जी मोड्स के जरिए यूज़र्स का पर्सनल डाटा चुराया जा रहा है।

फर्जी मोड्स के जरिए हो रहा है साइबर अटैक
Check Point Research (CPR) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह साइबर हमला मार्च 2025 से सक्रिय है और इसे Stargazer's Ghost Network नाम के एक ग्रुप से जोड़ा गया है। यह ग्रुप GitHub जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी Minecraft मोड्स अपलोड करता है, जो दिखने में असली और आकर्षक लगते हैं। लेकिन जब यूजर इन्हें डाउनलोड करता है, तो उसके सिस्टम में एक Java-आधारित मैलवेयर डाउनलोडर सक्रिय हो जाता है।
कई स्टेप में होता है हमला
पहले चरण में मैलवेयर यह जांचता है कि वह वर्चुअल एनवायरमेंट में तो नहीं चल रहा है। अगर नहीं, तो यह आगे के खतरनाक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करता है, जो यूजर की ब्राउजर लॉगिन डिटेल्स, क्रिप्टो वॉलेट्स, Discord और Steam अकाउंट्स की जानकारियां चुरा सकते हैं।
इस मैलवेयर के जरिए हैकर्स सिस्टम स्क्रीनशॉट्स, डिवाइस की डिटेल्स और अन्य संवेदनशील जानकारी भी चुरा लेते हैं और उसे Discord Webhooks के ज़रिए भेजते हैं, जिससे सिक्योरिटी सिस्टम को इसका पता नहीं चलता।
1,500 से ज्यादा डिवाइस हो चुके हैं प्रभावित
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब तक 1,500 से ज्यादा डिवाइस इस मैलवेयर से प्रभावित हो चुकी हैं। टाइम जोन पैटर्न और फाइल मेटाडेटा के आधार पर अंदाजा लगाया गया है कि इस हैकिंग नेटवर्क का संबंध रूसी साइबर क्रिमिनल्स से हो सकता है।
कैसे बचाएं खुद को?
- Minecraft मोड्स केवल ऑफिशियल और विश्वसनीय सोर्स से ही डाउनलोड करें।
- चीट टूल्स या अनऑफिशियल एक्सटेंशंस से दूर रहें।
- अपने सिस्टम और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेटेड रखें।
- किसी भी अज्ञात लिंक या डाउनलोड पर क्लिक करने से पहले दो बार सोचें।


Click it and Unblock the Notifications








