Home
Gaming

Monument Valley 2 गेम को घर में रहकर फ्री में खेलें और कोरोना वायरस से बचें

भारत में इस वक्त कोरोना वायरस की वजह से पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस वजह से इस वक्त बढ़े, बूढ़े, जवान, युवक, युवती, बच्चे, पूरूष, महिलाएं समेत सभी आम व्यक्तियों से लेकर तमाम बड़े-बड़े सितारे भी घर में बंद हैं। आज के जमाने में चौबिसों घंटे घर में बंद रहने की वजह से ये सभी लोग बोर हो रहे हैं। ऐसे में Monument Valley 2 गेम उनका सहारा बनने जा रहा है। इस गेम को पहले 400 रुपए की कीमत में खरीदा जाता था लेकिन अब इस गेम को कंपनी ने फ्री में उपलब्ध करा दिया है।

Monument Valley 2 गेम को घर में रहकर फ्री में खेलें और कोरोना वायरस से बचें

Monument Valley 2 अब फ्री में उपलब्ध

इस गेम को बनाने वाली ऐप डेवलपर्स कंपनी ustwo games ने लोगों को बोरियत से बचाने के लिए Monument Valley 2 गेम को मुफ्त में उपलब्ध करा दिया है। आपको बता दें कि पहले इस गेम को डाउनलोड करने के लिए यूज़र्स को 400 रुपए का भुगतान करना पड़ता था लेकिन अब यूज़र्स गूगल प्ले स्टोर से इस गेम को फ्री में डाउनलोड करके खेल सकते हैं और अपने दिनभर की बोरियत को कम या खत्म कर सकते हैं।

आपको बता दें कि अभी तक गूगल प्ले स्टोर या फिर गेम डेवलपर्स कंपनी ने इस बात की घोषणा नहीं की है लेकिन गूगल प्ले स्टोर पर इसे डाउनलोड करके मुफ्त में खेला जा रहा है। इसका मतलब है कि इस गेम को कंपनी ने फ्री कर दिया है। Monument Valley 2 के बारे में बात करें तो इस गेम को कंपनी ने 2017 में लॉन्च किया था। इस गेम का एक पुराना वर्ज़न भी था जिसका नाम Monument Valley था और उसे कंपनी ने 2014 में लॉन्च किया था।

घर में रहकर मुफ्त गेम खेलें और कोरोना वायरस से बचें

इस गेम का पुराना वर्ज़न यानि कि Monument Valley इस गेम के नए वर्ज़न यानि कि Monument Valley 2 से सस्ता है। फिर भी कंपनी ने उस सस्ते वर्ज़न को मुफ्त में उपलब्ध नहीं कराया है बल्कि नए वर्ज़न को ही मुफ्त में खेलने का मौका दिया है। इसका कारण इस नए वर्ज़न को लेकर लोगों की रूचि ही है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कहर की वजह से बहुत सारे गेम डेवलपर्स कंपनी अपने-अपने गेम्स को मुफ्त में उपलब्ध करा रही है। ताकि गर में बैठे दुनिया भर के लोगों को बोरियत का सामना कम करना पड़े।

Best Mobiles in India

English summary
In India, due to the Corona virus, there has been a complete lockdown. Because of this, all the big stars from common people are also locked in the house. In such a situation, the Monument Valley 2 game is going to be their support. This game was earlier bought at a price of 400 rupees, but now the company has made this game available for free.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X