BGMI में जल्द ही आ सकता है नया अपडेट, गेमर्स को मिलेंगे कई ट्विस्ट एंड टर्न
पॉपुलर बैटल रॉयल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) के लिए जल्द ही नया अपडेट रिलीज किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, BGMI के लिए इस नए अपडेट को इस महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है। वहीं इस मोबाइल गेम को मिलने वाले अपडेट को 'BGMI 3.2 Update' नाम दिया गया है। चलिए जानते हैं इस गेम में आने वाले नए अपडेट के बारे में।
BGMI डेवलपर क्राफ्टन अपने गेम के लिए हर दो महीने में नया अपडेट लेकर आते हैं। इस अपडेट की मदद से गेम में नए फीचर्स, मोड और गेम से जुड़ी कमियों को दूर किए जाने की कोशिश की जाती है। साथ ही अपडेट के जरिए गेम के फीचर्स को बेहतर करने के प्रयास किए जाते हैं। हालांकि, क्राफ्टन ने इस नए अपडेट को लेकर फिलहाल ऑफिशियली कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है।

BGMI 3.2 Update के अपकमिंग फीचर्स
BGMI 3.2 Update में कई सारे फीचर्स को जोड़ने की जानकारी सामने आ रही हैं, जिसमें Mecha Fusion, POI, Jetpacks और Self-Rescue Kit शामिल हैं।
Mecha Fusion: BGMI के Mecha Fusion मोड में यूजर्स अपने कैरेक्टर्स रोबोट्स में बदल सकते हैं। इन कैरेक्टर्स के रोबोट्स में बदलने के बाद इनकी पॉवर में जबरदस्त बढ़ोत्तरी होती है। इसके साथ ही उन्हें कई तरह की नई कैपेबिलिटीज भी मिलती है।
POI: BGMI 3.2 Update के साथ गेम मैप में नया मिस्टीरियस पॉइन्ट ऑफ इंटरेस्ट भी आएगा। यानी कि इस गेम में एक्सप्लोर करने वाले यूजर्स को बेहतर लूट ऑफर मिलने की संभावना है।
Jetpacks: गेम के इस अपकमिंग अपडेट में कैरेक्टर को उड़ने के लिए Jetpacks ऑफर किए जाएंगे। Jetpacks गेम के मैप्स में अलग-अलग जगह भी मिलेंगी।
Self-Rescue Kit: इस अपकमिंग अपडेट का इस्तेमाल इमरजेंसी में किया जा सकेगा। इस किट की मदद से यूजर्स टीम बैटल में बिना साथियों की मदद के भी गेम में बने रह सकते हैं। इस फीचर को इस गेम के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








