Home
Gaming

Nintendo Switch 2 Direct 2025: कब, कहां और कैसे देखें लाइव इवेंट; चेक करें डिटेल

Nintendo Direct 2025 Event: निंटेंडो आज यानी 2 अप्रैल को ऑफिशियली Nintendo Switch 2 का अनावरण करने के लिए तैयार है, जो निंटेंडो स्विच का सक्सेसर है। बता दें कि कंपनी ने लगभग आठ साल पहले इसे पेश किया था। नए कंसोल को एक खास निंटेंडो डायरेक्ट इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा।

स्विच 2 में बेहतर परफॉर्मेंस, बेहतर ग्राफिक्स और पिछले मॉडल की बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। निंटेंडो ने इस साल की शुरुआत में इस बात की जानकारी दी थी कि नया कंसोल न केवल ज्यादा पावरफुल गेमिंग एक्सपिरियंस देगा, बल्कि मौजूदा स्विच गेम के साथ बैकवर्ड कंपेटिबिलिटी भी बनाए रखेगा। यहां हम जानेंगे कि आप लाइव इवेंट कैसे देख सकते हैं।

Nintendo Direct 2025: कैसे देंखे लाइव इवेंट

Nintendo Direct 2025 कैसे देखें?

Nintendo अपनी अगली पीढ़ी के हैंडहेल्ड कंसोल के लिए अप्रैल में लाइव स्ट्रीम करेगा।

इस इवेंट को भारतीय समयानुसार 6:30 बजे शुरू किया जाएगा और लगभग 60 मिनट तक चलेगा। अगर आप इवेंट देखना चाहते हैं तो Nintendo के ऑफिशियल YouTube और Twitch चैनलों पर इसे देख सकते हैं।

इसके अलावा, अगर आप लाइव स्ट्रीम मिस कर देते हैं, तो वीडियो ब्रॉडकास्ट के तुरंत बाद फिर से देखने के लिए उपलब्ध होगा। यहां हम आपके लिए यूट्यूब लाइक शेयर कर रहे हैं।

निन्टेंडो स्विच 2 में क्या होगा खास

निन्टेंडो डायरेक्ट के दौरान स्विच 2 के बारे में कुछ खास डिटेल साझा किए जाने की उम्मीद है। निन्टेंडो ने टीज किया है कि नए कंसोल में बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और दो USB-C पोर्ट होंगे।

इसके साथ ही इसमें जॉय-कॉन्स वापस आएंगे और कंपनी ने एक नए बटन का भी संकेत दिया है जिसे डिवाइस में शामिल किया जाएगा।

साथ ही, गेमर्स एक नई फंक्शनैलिटी का भी अनुभव कर सकेंगे, जहां जॉय-कॉन्स कंप्यूटर माउस के रूप में काम कर सकते हैं।

निन्टेंडो स्विच 2 की कीमत

हालांकि कंपनी ने इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि इसकी कीमत 399 से 400 डॉलर तक हो सकती है।

अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि अपग्रेडेड स्क्रीन साइज और ज्यादा पावरफुल हार्डवेयर होने के कारण इसकी कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

निंटेंडो ने पुष्टि की है कि स्विच 2 एक्सपीरियंस इवेंट 1 जून तक चलेगा, जिससे पता चलता है कि कंसोल जून में कभी भी लॉन्च हो सकता है। डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है।

Best Mobiles in India

English summary
Nintendo Switch 2 Direct 2025 How to watch live event of new console
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X