Nintendo Switch 2 Launch: नया डिजाइन, बेहतर फीचर्स और पावरफुल गेमिंग एक्सपीरियंस वाला गेमिंग कंसोल
Nintendo ने अपने गेमिंग कंसोल Switch 2 को आधिकारिक रूप से लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। यह नया कंसोल 5 जून 2025 को बाजार में आएगा और इसमें कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं। गेमिंग लवर्स के लिए यह एक बड़ी खबर है, क्योंकि यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल Nintendo Switch की तुलना में अधिक पावरफुल और एडवांस होगा। आइए जानते हैं कि इसमें क्या कुछ खास होगा।

बेहतरीन ग्राफिक्स और नया वॉइस चैट फीचर
Nintendo ने अपने ऑनलाइन इवेंट Nintendo Direct में इस नए कंसोल की डिटेल्स शेयर कीं, जिससे पता चला है कि इसमें बेहतर ग्राफिक्स, एडवांस ऑडियो और एक नया चैट फीचर शामिल है।
इस कंसोल में 7.9-इंच की बड़ी स्क्रीन होगी, जिसमें 1080p रिजॉल्यूशन और 120fps सपोर्ट मिलता है। इससे आपको एक बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।
इसमें एक C-बटन दिया गया है, जिसके जरिए यूजर्स अब गेम के दौरान ही वॉयस चैट कर सकेंगे। इतना ही नहीं, स्क्रीन पर प्लेयर्स चेहरे बिल्कुल Zoom या Teams कॉल की तरह दिखाई देंगे, जिससे मल्टीप्लेयर गेमिंग का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।
मिलेंगे कई खास गेम
Nintendo Switch 2 के साथ Mario Kart World को भी लॉन्च किया जाएगा, जो इस पॉपुलर रेसिंग गेम का बिल्कुल नया एडिशन होगा। इसके अलावा, कई अन्य एक्सक्लूसिव गेम्स भी पेश किए जाएंगे। यहां हम इन गेम्स की लिस्ट लेकर आए हैं।
- Donkey Kong Bananza
- Kirby Air Riders
- Elden Ring
- Street Fighter 6
- Cyberpunk 2077
- Final Fantasy VII Remake Intergrade
- Hitman: World of Assassination
- Hollow Knight: Silksong
इतना ही नहीं, The Duskbloods नामक एक नया मल्टीप्लेयर गेम भी इस कंसोल पर 2026 में लॉन्च किया जाएगा, जो सिर्फ Switch 2 के लिए एक्सक्लूसिव होगा।
बेहतर स्टोरेज और नई तकनीक
नए Nintendo Switch 2 में 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जो पिछले मॉडल से काफी ज्यादा है। इसके जॉय-कॉन कंट्रोलर्स अब माउस की तरह काम कर सकते हैं, जिससे गेमिंग के साथ-साथ पीसी-जैसा एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
कीमत और उपलब्धता
Nintendo ने घोषणा की है कि इस नए कंसोल की कीमत £395 यानी लगभग 41,000 रुपये होगी, जबकि Mario Kart बंडल वर्जन £429 यानी लगभग 44,500 रुपये में मिलेगा।
इसके साथ ही डिजिटल गेम्स की कीमतें भी घोषित कर दी गई हैं, जिसमें Mario Kart World £66.99 यानी लगभग 7,000 रुपये और Donkey Kong Bananza £58.99 यानी लगभग 6,200 रुपये में आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








