Home
Gaming

Nintendo Switch 2: कब शुरू होगी प्री-ऑर्डर बुकिंग; जानें कब से मिलेगा कंसोल

Nintendo Switch 2 Pre Order: अपने कस्टमर्स की इंतजार और सब्र की परीक्षा लेने के बाद लगभग आखिरकार Nintendo ने अपने अगले कंसोल को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। लगभग 8 साल के लंबे इंतजार के बाद Nintendo Switch 2 को अनाउंस किया जाएगा।

जैसा कि हम दुनिया भर के गेमर्स बेसब्री से निन्टेंडो स्विच 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एक नई जानकारी सामने आई है कि कंसोल जून 2025 में लोगों तक पहुंचने वाला है। आइए इसके प्री-बुकिंग के बारे में जानते हैं।

Nintendo Switch 2 कब शुरू होगी प्री-बुकिंग

कब से शुरू होगी प्री-बुकिंग?

बेस्ट बाय कनाडा के अनुसार इस कंसोल के लिए प्री-ऑर्डर 2 अप्रैल से शुरू होंगे। उसी दिन निन्टेंडो द्वारा एक डेडिकेटेड रिवील इवेंट की मेजबानी की जाएगी, जिसमें कंपनी ऑफिशियली इसे रिलीज करेगी। उम्मीद ये भी की जा रही है कि इस इवेंट के दौरान इसकी कीमत और नए गेम लाइनअप के बारे में भी डिटेल मिल सकती है।

कई चरणों में रिलीज होगा कंसोल?

रिपोर्ट बताती हैं कि निन्टेंडो स्विच 2 को कई चरणों में रिलीज किया जाएगा, जिसमें पहला चरण जून में लेटेस्ट मारियो कार्ट गेम के साथ लॉन्च होगा।

वहीं दूसरा चरण अक्टूबर या नवंबर में शुरू हो सकता है, जिसमें कंपनी थर्ड पार्टी गेम रिलीज करेगी। वहीं आखिरी और तीसरे चरण की बात करें तो इसे दिसंबर में शुरू किया जा सकता है।

निन्टेंडो स्विच 2 को कब खरीदें?

अब सवाल उठता है कि आज इस कंसोल को कब खरीद सकते हैं। बता दें कि इस कंसोल को खरीदने के लिए आपको जून तक का इंतजार करना होगा।

हालांकि आप प्री-ऑर्डर के जरिए इसे अपने लिए पहले ही बुक कर सकते हैं, लेकिन पहली रिलीज जून में पहले चरण के साथ शुरू होगी।

कीमत की बात करें तो रिपोर्ट में पता चला है कि इस डिवाइस की कीमत 399 डॉलर यानी लगभग 33,000 रुपये हो सकती है।

इतना ही नहीं, इस अपग्रेडेड कंसोल में कई जरूरी हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर सुधार होने वाले हैं, जो हैंडहेल्ड और डॉक दोनों मोड के लिए बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X