Nintendo Switch 2: लॉन्च से पहले जानें इससे जुड़ी खास बातें, चेक करें प्राइस और नए गेम्स की डिटेल
Nintendo Switch 2 Launch: गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी का माहौल है, क्योंकि Nintendo अपने सबसे फेमस गेमिंग कंसोल Switch के अपग्रेडेड वर्जन Nintendo Switch 2 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। बता दें कि आज यानी बुधवार को कंपनी अपने स्पेशल 'Nintendo Direct' इवेंट के जरिए इस कंसोल को ऑफिशियली अनाउंस करने वाली है।
जैसा कि हम जानते हैं, यह इवेंट गेमिंग इंडस्ट्री के लिए बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि यह नया कंसोल Nintendo के इतिहास का सबसे सफल लॉन्च हो सकता है। ऐसे में हम यहां आपको Nintendo Switch 2 से जुड़ी अब तक की सारी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में कंसोल की संभावित कीमत, फीचर्स और इसमें आने वाले नए गेम्स शामिल हैं।

कब लॉन्च होगा Nintendo Switch 2
- Nintendo ने घोषणा की है कि Nintendo Direct इवेंट बुधवार सुबह 9:00 AM (ET) (भारतीय समयानुसार 6 PM) पर आयोजित किया जाएगा।
- बता दें कि इस इवेंट को कंपनी अपने YouTube चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम करेगी।
कैसा होगा नया Nintendo Switch 2?
- जानकारी के लिए बता दें कि Nintendo ने जनवरी में एक छोटा टीजर वीडियो जारी किया था, जिसमें Switch 2 के डिजाइन को टीज किया गया था।
- यह नया कंसोल अपने पिछले वर्जन से देखने में बड़ा होगा।
- इसके अलावा, इसमें नए Joy-Con कंट्रोलर के साथ-साथ TV कनेक्टिविटी के लिए एक बेहतर डॉक दिया गया है।
मिलेंगे कई नए गेम्स
नए कंसोल के टीजर वीडियो में एक नए Mario Kart गेम की झलक दिखाई दी है। इससे हम ये उम्मीद कर सकते हैं कि इस कंसोल पर Mario Kart 8 का अगला वर्जन लॉन्च होगा। ऐसा भी देखने को मिला है कि कंपनी लंबे इंतजार को खत्म करते हुए Metroid Prime 4: Beyond को भी पेश कर सकती है।

Switch 2 में क्या खास?
दमदार प्रोसेसर और AI तकनीक
- यह कंसोल Nvidia के नए मोबाइल चिपसेट के साथ आएगा।
- इसके साथ ही इसमें AI-बेस्ट Deep Learning Super Sampling (DLSS) टेक्नोलॉजी दी जाएगी। यानी इस बार आपको शानदार क्वालिटी के गेम्स ग्राफिक्स देखने को मिल सकते हैं।
- स्टोरेज की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कंसोल में 12GB रैम की सुविधा मिलेगी।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कंसोल 12GB RAM के साथ आएगा, जो पुराने Switch के 4GB RAM से काफी बेहतर है।
बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले
- रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि Switch 2 में पहले से बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।
- इसके साथ ही इसकी स्क्रीन रेजोल्यूशन को भी पहले के मुकाबले अपग्रेड किया गया है।
अपग्रेडेड बैटरी लाइफ और चार्जिंग
- Switch 2 में यूजर को बेहतर बैटरी लाइफ मिल सकती है, जिससे आप गेमिंग का मजा ज्यादा लंबे समय तक ले सकते हैं।
- इसके साथ ही इस कंसोल में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा भी मिल सकती है।
Switch 2 में मिलेंगे ये गेम्स
Mario Kart 9
इसके गेम लिस्ट में Mario Kart 9 को शामिल किया जा सकता है, जो Mario Kart 8 का सीक्वल हो सकता है, जिसे 2014 में लॉन्च किया गया था। बता दें कि इस नए एडिशन में आपको बेहतर ग्राफिक्स, नए ट्रैक्स और मल्टीप्लेयर मोड मिल सकता है।
Metroid Prime 4: Beyond
यह गेम Metroid Prime सीरीज का पहला लेटेस्ट वर्जन होगा, जो 2007 के बाद आ रहा है। यह गेम पुराने Switch और नए Switch 2 दोनों पर उपलब्ध हो सकता है।
नया Super Mario गेम
यह Super Mario Odyssey (2017) के बाद पहली बार लॉन्च होने वाला नया 3D Mario गेम होगा। यह गेम Odyssey का सीक्वल हो सकता है या पूरी तरह नया एडवेंचर ला सकता है।
The Legend of Zelda - Remastered Edition
2023 में The Legend of Zelda: Tears of the Kingdom लॉन्च हुआ था। Nintendo Switch 2 के लिए इसका अपग्रेडेड वर्जन यानी Remastered Edition आ सकता है, जिसमें बेहतर ग्राफिक्स और परफॉर्मेंस होगी।
कितनी होगी Nintendo Switch 2 की कीमत?
हालांकि Nintendo ने अभी तक Switch 2 की ऑफिशियल कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कंसोल की शुरुआती कीमत 400 डॉलर यानी लगभग 33,000 रुपये हो सकती है। जैसा कि हम जानते हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 20% टैरिफ लगाया है, जिसके कारण इसकी कीमत में इजाफा हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








