Home
Gaming

Nintendo Switch 2: क्या एक बार फिर होगी कंसोल के क्रेज की वापसी? सेल के साथ बढ़ रही डिमांड

Nintendo Switch 2 Sale: Nintendo ने कुछ समय पहले अपना गेमिंग कंसोल Switch 2 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पिछले आठ सालों में पहला नया कंसोल है और 2017 में आए बेहद सफल Switch का सीधा उत्तराधिकारी है। जहां एक ओर टेक्नोलॉजी जगत में लंबे समय से किसी प्रोडक्ट के लिए एप्पल iPhone जैसी रिटेल स्टोर्स पर लाइनें देखने को नहीं मिली हैं, हालांकि इस बार Nintendo Switch 2 के साथ वैसा ही माहौल बनने की पूरी संभावना है।

Nintendo Switch 2 की सेल के पहले दिन ही भारी डिमांड

सेल के पहले ही दिन भारी डिमांड

Switch 2 की सेल गुरुवार को दुनियाभर में एक साथ शुरू हुई है। लेकिन इसे खरीदना इतना आसान नहीं होगा। बता दें कि अमेरिका, जापान और यूरोप जैसे प्रमुख बाजारों में पहले ही प्री-ऑर्डर्स के जरिए भारी डिमांड देखी गई है। एनालिस्ट के अनुसार, आने वाले कुछ हफ्तों या महीनों तक यह कंसोल सीमित उपलब्धता के साथ बाजार में रहेगा।

Kantan Games के CEO Serkan Toto ने बताया कि Switch 2 की उपलब्धता ग्लोबली काफी सीमित रहने वाली है। अगर किसी को स्टॉक में यह कंसोल मिल जाए, तो बिना देर किए खरीद लेना चाहिए, क्योंकि आगे चलकर इसकी कीमतें बढ़ सकती हैं। खासकर US टैरिफ की अनिश्चितता को देखते हुए ऐसी आशंका है।

Nintendo के लिए क्यों है यह लॉन्च अहम?

Nintendo के लिए Switch 2 का लॉन्च एक टर्निंग पॉइंट की तरह है। COVID-19 महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया लॉकडाउन में थी, तब लोगों ने अपने समय का एक बड़ा हिस्सा गेमिंग में बिताया। इसी दौर में Switch जैसे कंसोल्स को रिकॉर्ड तोड़ सफलता मिली।

लेकिन अब जब दुनिया सामान्य हो चुकी है और गेमिंग इंडस्ट्री की ग्रोथ धीमी पड़ी है, Nintendo पर दबाव है कि वह फिर से बाजार को एक नई ऊर्जा दे। Switch 2 की सफलता न केवल Nintendo की आर्थिक बढ़त के लिए, बल्कि पूरे गेमिंग कंसोल मार्केट की दिशा तय करने के लिए अहम होगी।

Switch 2 की क्या है खासियतें?

हालांकि कंपनी ने इसके सभी फीचर्स को पूरी तरह से उजागर नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि Switch 2 में एडवांस सुविधाएं हो सकती हैं।

  • बेहतर GPU और CPU के साथ तेज परफॉर्मेंस
  • हाई रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले
  • नया कंट्रोलर डिज़ाइन और बेहतर बैटरी लाइफ
  • पिछली पीढ़ी के Switch गेम्स के लिए बैकवर्ड कंपैटिबिलिटी
  • नए एक्सक्लूसिव टाइटल्स और गेमिंग अनुभव

क्या दोहराया जा सकेगा पुराना जादू?

Nintendo Switch की सफलता का राज था उसका हाइब्रिड डिजाइन, जिससे इसे टीवी पर और पोर्टेबल मोड दोनों में इस्तेमाल किया जा सकता था। अगर Switch 2 उस प्रयोग को और आगे ले जाता है, तकनीक, गेम्स और यूजर एक्सपीरियंस में सुधार के साथ, तो यह बाजार में फिर से एक धमाका कर सकता है।

हालांकि, इसकी सीमित उपलब्धता और बढ़ती कीमतें शुरुआत में कुछ ग्राहकों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं, लेकिन गंभीर गेमर्स और Nintendo फैंस के लिए यह कंसोल एक मस्ट-बाय प्रोडक्ट बन चुका है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nintendo Switch 2 sale live hybrid game console on high demand check details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X