बिना आपकी परमिशन के कोई नहीं कर पाएगा आपको WhatsApp पर ऐड, जानें कैसे कर सकेंगे ये सेटिंग
कई बार ऐसा होता है कि WhatsApp पर आपको कोई भी ग्रुप में एड कर लिया जाता है, वो भी आपकी इजाजत के बिना। इतना ही नहीं, कर बार तो ऐसा भी होता है कि आप ग्रुप में किसी को जानते भी नहीं हो, फिर भी आप उसका हिस्सा बन जाते हो। लेकिन अब से ऐसा नहीं होगा, क्योंकि इसका भी सॉल्यूशन मिल चुका है।
दरअसल, WhatsApp ने एक नया प्राइवेसी फीचर अपडेट किया गया है, जिसमें आप खुद डिसाइड कर सकेंगे कि कौन आपको ग्रुप में एड कर सकता है और कौन नहीं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस इस आसान से तरीके से आपका काम चुटकियों में हो जाएगा।

इस सेटिंग को करें इनेबल
बिना आपकी इजाजत के अगर कोई व्हाट्सऐप पर आपको ग्रुप में जोड़ लेता है, तो उसे रोकने के लिए आपको अपने फोन में इस सेटिंग को ऑन करना होगा। बहुत से लोग ऐसे होंगे, जिन्हें इस फीचर्स के बारे में जानकारी होगी। लेकिन जिन लोगों को इस फीचर के बारे में पता नहीं है, उन्हें अपने फोन में इस सेटिंग को ऑन करना होगा।
- सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपन करें।
- स्क्रीन पर राइट साइड में नजर आ रहे थ्री डॉट्स पर क्लिक करें।
- इसके बाद सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां अकाउंट के ऑप्शन पर टैप करें।
- इसमें प्राइवेसी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको ग्रुप का ऑप्शन नजर आगा, उस पर क्लिक करें। यहां आपको तीन ऑप्शन Everyone, My Contacts और My Contacts Except नजर आएंगे, उनमें से किसी एक को सिलेक्ट करना होगा।
इन तीनों के अलावा, आपको एक और ऑप्शन मिलेगा Nobody, अगर आप इस पर क्लिक करेंगे, तो आपको कोई भी बिना आपकी परमिशन के ग्रुप में एड नहीं कर सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








