Home
Gaming

PUBG में अपनी कंपनी का महिंद्रा ट्रैक्टर देखकर चेयरमैन ने पूछा, "यह PUBG क्या है...?"

By Devesh

क्या आपने PUBG गेम के बारे में सुना है...? अगर आप गेम के शौकिन हैं तो आपने इस गेम के बारे में जरूर सुना होगा और अगर नहीं भी हैं तो भी कहीं ना कहीं नाम तो सुना ही होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस गेम की लोकप्रियता ही कुछ ज्यादा हो गई है। साउथ कोरिया का यह गेम PUBG जिसका पूरा नाम PlayerUnknown's Battlegrounds है। इस गेम ने पूरी दुनिया में आजकल धमाल मचा रखा है।

PUBG में अपनी कंपनी का महिंद्रा ट्रैक्टर देखकर चेयरमैन ने पूछा, 'यह PUBG क्या है...?'

इस गेम का मोबाइल वर्जन तो खासतौर पर दुनियाभर के कई देशों में काफी पॉपुलर हो गया है। इस गेम के बारे में कोई भी अपडेट आती है तो वो गेमिंग दुनिया की एक बड़ी ख़बर बन जाती है। भारत में भी इस गेम ने गेम लवर्स को अपना दिवाना बना दिया है। अब इस गेम के बारे में एक अटपटी ख़बर सामने आई है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह गेम भारत में फेमस कैसे हुआ। इस गेम के एक फेमस PUBG स्ट्रीमर 'chocoTaco' ने यूट्यूब में PUBG स्ट्रीम करते हुए महिंद्रा का ट्रैक्टर देखा था, उसी वक्त से यह गेम भारत में भी सुर्खियां बटौरने लगा।

PUBG में महिंद्रा ट्रैक्टर

आपको बता दें कि PUBG में शामिल दोनों Erangle और Miramar मैप्स में महिंद्रा का 256 D1 ट्रैक्टर देखने को मिल जाता है। गेम खेलने के दौरान Erangle मैप में Pochinki और Ruins के बीच में जाने वाली रोड में महिंद्रा का यह ट्रैक्टर दिखाई देता है। इस गेम को खेलते वक्त कई बार आपको महिंद्रा का ट्रैक्टर दिखाई देगा।

महिंद्रा चेयरमैन ने पूछा, ये PUBG क्या है...?

इस गेम में दिखने वाले महिंद्रा ट्रैक्टर के पीछे Horn Ok Please लिखा हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि इस गेम में महिंद्रा ट्रैक्टर के होने के बारे में जब महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन को पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने एक ट्वीट करके लिखा कि वैसे तो मैं हमेशा दुनिया में चल रही ख़बर की जानकारी रखता हूं लेकिन ये PUBG क्या है...? उसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, "हालांकि मैं खुश हूं कि इसमें महिंद्रा का ट्रैक्टर है, लेकिन इसमें इस ट्रैक्टर से होता क्या है...?

हालांकि एक भारतीय होने के नाते हमें इस बात पर फ्रक होना चाहिए कि दुनिया का सबसे पॉपुलर गेम में भारतीय ब्रांड को दिखाया गया है और यह भारत के टच में है। PUBG गेम में शामिल भारत के इस प्रॉडेक्ट की वजह से इस गेम को काफी फायदा हो सकता है और हो भी रहा है। भारत की बड़ी आबादी में इसका फैलना PUBG के लिए ही काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
An awkward news about the PUBG game has surfaced. You will be surprised to know how this game fame in India. This game's famous PUBG streamer 'chocoTaco' saw Mahindra's tractor while streaming PUBG in YouTube, so the game also started headlines in India. However, the chairman of Mahindra does not know what PUBG is.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X