PS5 Summer Sale: गेम लवर्स के लिए खास मौका! सस्ते में खरीदें PlayStation 5 Slim; यहां चेक करें डील
PS5 Summer Sale: सोनी ने भारत में PS5 Summer Sale की घोषणा की है, जिसके तहत गेमर्स के पास एक PS5 को सस्ती कीमत पर खरीदने का मौका है। बता दें कि यह सेल सीमित समय तक ही लाइव रहेगी। यह सेल लगभग एक महीने की है और इस अवधि के दौरान PlayStation 5 Slim रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
यह मौका उन गेमिंग लवर्स के लिए बहुत खास है, जो PlayStation 5 Slim कंसोल पर हाथ आजमाने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि जापानी ब्रांड ने पिछले साल अप्रैल में PS5 Slim की घोषणा की थी। आइए इसके ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

सोनी PS5 समर सेल
सोनी की PS5 समर सेल 17 अप्रैल यानी कल से शुरू होगी और 14 मई को समाप्त होगी। सोनी ने कहा कि जब तक स्टॉक रहेगा, तब तक यह सेल चलती रहेगी।
डिस्काउंट की बात करें तो इस सेल के दौरान PS5 Slim कंसोल पर 5,000 रुपये की छूट मिलेगी।
ब्रांड ने कहा कि यह प्रमोशन केवल कंसोल के CFI-2008A और CFI-2008B मॉडल पर ही वैध है।
सोनी PlayStation 5 Slim के डिजिटल वर्जन की कीमत 44,990 और डिस्क वर्जन की कीमत 54,990 रुपये है।
अगर आप यह डिस्काउंट अप्लाई करते हैं तो यह कंसोल 39,990 रुपये और 49,990 रुपये में उपलब्ध होंगे।
यह ऑफर Amazon, Flipkart, Croma, Reliance, Sony Centre, Vijay Sales, Blinkit और अन्य रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।
इसके अलावा कुछ रिटेल स्टोर के पास अन्य ऑफर्स भी हैं, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाती है।
सोनी PS5 स्लिम में क्या खास
सोनी PS5 स्लिम में स्टैंडर्ड वर्जन के समान हार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया है।
इसमें एक AMD Ryzen Zen 2 CPU और एक AMD Radeon RDNA 2-बेस्ड ग्राफिक्स इंजन मिलता है। इसके साथ ही रे ट्रेसिंग एक्सेलेरेशन की भी सुविधा है।
सोनी PS5 स्लिम PS5 की तुलना में 25 प्रतिशत हल्का है।
स्लिम वर्जन में 825GB के बजाय 1TB ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है।
इस गेमिंग कंसोल में आपको 16GB RAM, दो USB-C पोर्ट और टाइप-A पोर्ट मिलते हैं।
इसके अलावा PS5 स्लिम 4K 120Hz टीवी और 8K टीवी के साथ कंपैटिबल है।


Click it and Unblock the Notifications








