इधर पोकेमॉन-उधर पोकेमॉन, क्या है ये पोकेमॉन हम आपको बताते हैं
पोकेमॉन तो इंटरनेट की दुनिया में छाया हुआ है, भारत में तो अभी लोग बस नाम ही सुन रहे हैं क्योंकि ये गेम अभी एंड्रायड फोन में उपलब्ध नहीं है, हा सही सुना आपने पोकेमॉन गो एक गेम का नाम है जो एकदम से छा गया है।

हाल ही में ये गेम अमेरिका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रैलिया में लांच किया गया है जो रिकार्ड तोड़ पसंद किया जा रहा है। आप सोंच भी नहीं सकते ही अमेरिका जैसे देश में जहां मोबाइल और ऑनलाइन गेम्स की कमी नहीं है वहां पर इसके यूजरों की संख्या ट्विटर यूजरों से भी ज्यादा हो चुकी है।
इसके बारे में और भी काफी बातें आपको बतानी है तो चलिए जानते हैं पोकेमॉन के बारे में कुछ खास और दिलचस्प बातें

1- अमेरिका में ये गेम इतना पॉपुलर हो चुका है कि हर दिन कंपनी इससे 16 लाख डॉलर तक कमा रही है।

2- पोकेमॉन गो एक लोकेशन बेस गेम है जिसमें फोन का जीपीएस भी यूज़ होता है साथ में फोन की बैटरी भी तेजी से खत्म होती है।

3- पोकेमॉन गो को इतने लोग खेल रहे हैं कि डेवलपरों के सामने सर्वर लोड की समस्या आ चुकी है, इस समय अमेरिका में करीब साढ़े छ करोड़ से ज्यादा यूजर इस गेम को खेल रहे हैं।

4- पोकेमॉन गो को निनटेंडो (Nintendo) और गेम के डेवलपर निएन्टिक लैब्स (Niantic Labs) ने मिलकर बनाया है।

5- पोकेमॉन को निन्टैंडो कंपनी ने निएन्टिक लैब्स के साथ मिलकर बनाया है इसकी लोकप्रियता के बाद निन्टैंडो कंपनी की मार्केट वैल्यू 504 अरब रुपए बढ़ गई है।

6- पोकेमॉन गो खेलने के लिए लोग सड़को पर आ चुके है, दरअसल इस गेम को खेलने के कैमरा ऑन करके एक तरह के मैप पर चलना पड़ता है। कई सोशल नेटवर्किंग साइट को ये पीछे छोड़ता जा रहा है।

7- भारत में अभी पोकेमॉन गेम एंड्रायड यूजरों के लिए उपलब्ध नहीं है लेकिन एपीके फाइल की मदद से ये गेम डाउनलोड करके खेला जा सकता है।

8- आप सोंच भी नहीं सकते कि ऑस्ट्रेलिया में करीब 300 यूवा सड़क पर सिर्फ पोकेमॉन खेलने के लिए निकल पड़े। हालत ये हो गई पुलिस को लोगों से अपील करनी पड़ी कि गेम के दौरान दूसरों का भी ख्याल रखें।

9-गूगल ट्रेंड ग्राफ में पोर्न को लेकर हमेशा हाई सर्च रिजल्ट रहता है लेकिन लेकिन पिछले सात दिनों में Pokemon Go ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इसका सर्च रिजल्ट पोर्न से कई आगे निकल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications







