Home
Gaming

पोकेमोन गो की वजह से लोग कुत्‍तों के साथ भी खेलेंगे

By Agrahi

पोकेमोन गो... दुनिया का सबसे ट्रेडिंग गेम बन गया है, हालांकि अभी इसे कुछ देशों में लांच नहीं किया गया है लेकिन फिर भी इंटरनेट पर इसके बारे में इतनी ज्‍यादा चर्चा हो रही है कि हर कोई इंतजार कर रहा है कि कब उन्‍हें पोकेमोन खेलने का मौका मिलें।

इसी क्रेज को देखते हुए, एक स्‍थानीय पशुपालक ने अपने शेल्‍टर के लिए कुछ नया कर दिखाया और पोकेमोन की सहायता से शेल्‍टर में भी पोकेमोन गो खेलने वालों को अंदर खेलने की अनुमति दे दी।

पोकेमोन गो की वजह से लोग कुत्‍तों के साथ भी खेलेंगे

म्‍यूनिस, इंडियाना में एनीमल शेल्‍टर ने लोगों के बीच पोकेमोन गो के क्रेज को देखते हुए कुत्‍तों के शेल्‍टर में लोगों को घुसने और उनके बीच पोकेमोन को पकड़ने की इजाज़त दे दी। इससे अब गेम में और ज्‍यादा रोचकता आ जाएगी और शेल्‍टर के कुत्‍तों को भी बाहरी लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।

पोकेमोन गो की वजह से लोग कुत्‍तों के साथ भी खेलेंगे
म्‍यूनिस एनीमल शेल्‍टर के डायरेक्‍टर का नाम, फिल पेककिनपॉग्‍घ है जिन्‍होंने पाया कि जब से पोकोमोन गो गेम लोगों के स्‍मार्टफोन में आया है वो क्रेजी होकर उसे जगह-जगह खेलते हैं और इसी को उन्‍होंने प्‍लस प्‍वाइंट बना लिया। वह खुद भी इस गेम को खेलना बहुत पसंद करते हैं और उन्‍होंने अपनी बेटी के साथ इसे खेला।

पोकेमॉन गो खेलते टाइम सिग्‍नल नहीं मिल रहा तो क्‍या करें ?

पोकेमोन गो की वजह से लोग कुत्‍तों के साथ भी खेलेंगे
लेकिन उन्‍होंने इस गेम को नया आयाम दिया और पोकेमोन क्रेजी लोगों को अपने शेल्‍टर के बाहर खेलने पर अंदर आकर पोकेमोन पकड़ने और खेलने की इजाजत दे दी। इससे उस शेल्‍टर के कुत्‍तों को भी गेम का हिस्‍सा बनने का मौका मिल गया। इस शेल्‍टर में कुत्‍तों को साथ टहलाते हुए, पोकेमोन को सुबह 10 बजे से शाम 5:30 तक खेला जा सकता है।
पोकेमोन गो की वजह से लोग कुत्‍तों के साथ भी खेलेंगे

यहां के डायरेक्‍टर ने इस बारे में कहा कि हमें नहीं मालूम था कि बच्‍चों को शेल्‍टर के अंदर पोकोमोन गो खेलना इतना ज्‍यादा पसंद आएगा। एक ही घंटे के भीतर यहां बाहर की ओर कई बच्‍चों की भीड़ जमा हो गई थी कि कब उन्‍हें अंदर पोकोमोन खेलने का मौका मिलेगा। खैर जो भी हो, गेम में मजा दोगुना हो गया है।

Best Mobiles in India

English summary
A Local Animal Shelter Is Letting Pokémon Go Fanatics Volunteer To Walk Dogs. Now people will play with dogs.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X