Home
Gaming

PUBG Lite की प्री-रजिस्ट्रेशन को किया गया शुरू, जानें खास बातें

PUBG गेम का भारत के ऊपर काफी ज्यादा असर हुआ है। इसी वजह से अब पबजी की कोई ख़बर काफी बड़ी हो जाती है। हालांकि इस गेम को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया के कई सारे देशों में विवाद भी चल रहा है लेकिन पबजी अपने गेम को लगातार विस्तार करती जा रही है। अगर आप भी पबजी गेम पसंद करते हैं तो यह ख़बर आपको खुश कर देगी।

PUBG Lite की प्री-रजिस्ट्रेशन को किया गया शुरू, जानें खास बातें

PUBG गेम दुनियाभर में फेमस हो गया है। आजकल काफी सारे यूज़र्स इस गेम को खेल रहे हैं। बता दें, भारत समेत दुनियाभर में Battle royale game PUBG काफी पॉप्युलर है। वहीं कंपनी ने सभी की सहुलियत को देखते हुए एक फैसला लिया है। बता दें, जो लोग लो एंड हार्डवेयर स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए PUBG Corp ने PlayerUnknown's Battlegrounds का 'Lite' वर्जन पेश कर दिया है।

बता दें, इसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन इवेंट को भी शेड्यूल कर दिया गया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल पबजी पेज के कवर पिक्चर को अपडेट किया है, जिसमें ताजमहल के साथ "PUBG LITE COMING SOON" लिखा हुआ है। उम्मीद है कि कंपनी अपने इस लाइट वर्जन को 25 जून को स्टीम समर सेल में पेश करेगी।

कैसे करें प्री-रजिस्ट्रर

अगर आप PUBG Lite को प्री-रजिस्ट्रर करना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन को कंपनी की वेबसाइट पर चलाया जा रहा है। बता दें, यह इवेंट 3 जुलाई तक चलेगा और इसके बाद कोड को रजिस्टर्ड इमेल आईडी पर भेजा जाएगा। इवेंट में पार्टिसिपेशन के लिए स्पेशल रिवॉर्ड को भी पेश किया जाएगा। बता दें, कंपनी द्वारा पेश किए जाने वाले लाइट वर्जन को कंप्यूटर/लैपटॉप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसमें कोई शक नहीं है कि PUBG इस समय के सबसे पॉप्यूलर गेम्स में से एक है। गेम को PC के अलावा मोबाइल और कोंसोल प्लेटफॉर्म पर भी खेला जा सकता है। वहीं, जो गेम लवर इस गेम कोे अपने लैपटॉप या स्मार्टफोन में खेल पाने में असमर्थ हैं वह कंपनी के लाइट वर्जन का इस्तेमाल करके गेम को आसानी से खेल सकेंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि PUBG LITE आने के बाद कंपनी का प्लेयर बेस पहले से काफी ज्यादा बढ़ जाएगा।

हम हमेशा इसी तरह की ख़बरें अपने पाठकों को बताते रहते हैं। पबजी गेम या किसी भी अन्य मोबाइल गेम समेत स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, गैजेट्स, ऐप्स, सोशल मीडिया की सभी लेटेस्ट ख़बरों को जानने के लिए गिज़बॉट हिंदी के साथ जुड़े रहे। आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके भी सभी लेटेस्ट ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Battle royale game PUBG is quite popular all over the world including India. At the same time, the company has taken a decision considering the comfort of everyone. For those who are using low end hardware smartphones, PUBG Corp has introduced 'Lite' version of PlayerUnknown's Battlegrounds.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X