PlayStation 6 की तैयारी शुरू; क्या PS 5 की खत्म हो जाएगी कहानी: जानें क्या है Sony का प्लान
PlayStation 6 Release: Sony की लोकप्रिय गेमिंग कंसोल PlayStation 5 (PS5) ने 2020 में लॉन्च होने के बाद से दुनिया भर में बड़ी सफलता हासिल की है। कोरोना महामारी और ग्लोबल चिप की कमी जैसी चुनौतियों के बावजूद, यह कंसोल अब तक करीब 75 मिलियन यूनिट्स बिक चुका है। यह आंकड़ा PS5 को Sony का सबसे सफल गेमिंग डिवाइस बनाता है।

PS5 का सफर और नए वर्जन
PS5 की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, Sony ने इसमें समय-समय पर सुधार किए। साल 2023 में कंपनी ने PS5 Slim वर्जन लॉन्च किया, जो ज्यादा कॉम्पैक्ट और हल्का था। इसके बाद 2024 में आया PS5 Pro, जिसमें बेहतर ग्राफिक्स, तेज प्रोसेसिंग और एडवांस्ड कूलिंग जैसी सुविधाएं दी गईं। इन वर्जनों ने हार्डकोर गेमर्स के लिए गेमिंग का अनुभव और भी बेहतर बना दिया।
PS5 का क्या भविष्य?
अब जब Sony अगली पीढ़ी की कंसोल PlayStation 6 (PS6) की दिशा में काम कर रही है, तो सवाल उठता है कि PS5 का भविष्य क्या होगा?
Sony इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट के प्लेटफॉर्म बिजनेस ग्रुप के सीईओ Hideaki Nishino ने पिछले साल एक इंटरव्यू में इस पर बात की थी। उन्होंने जापानी मीडिया Famitsu से बातचीत में कहा कि PS5 लंबे समय तक मौजूद रहेगा, ठीक वैसे ही जैसे PS4 अभी भी उपयोग में है।
इस बयान से यह साफ है कि भले ही PS6 की तैयारी चल रही हो, Sony PS5 को जल्द बंद करने की कोई योजना नहीं बना रही है।
नई तकनीक और समय का तालमेल
Nishino ने आगे यह भी कहा कि Sony का हार्डवेयर डेवलपमेंट का फैसला तकनीकी प्रगति की रफ्तार पर निर्भर करता है।
नई तकनीक के हिसाब से नए हार्डवेयर को पेश करना जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पुराने प्रोडक्ट को तुरंत हटा दिया जाए।
उन्होंने बताया कि PS4 के मिड-प्रोडक्शन के बाद उसका ऑटोमेशन किया गया, जिससे उसकी क्वालिटी और स्टेबिलिटी बढ़ी। वहीं PS5 को शुरू से ही ऑटोमेटेड बनाया गया है, इसलिए यह लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है।
कंपनी की क्या है फ्लानिंग?
Nishino ने यह भी कहा कि हम कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जिसे लंबे समय तक उपयोग किया जा सके, और साथ ही नई टेक्नोलॉजी के साथ गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाना चाहते हैं।
सीधी भाषा में कहें तो जहां एक तरफ PS6 को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, वहीं Sony ने यह साफ कर दिया है कि PS5 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। यह कंसोल आने वाले कई सालों तक गेमर्स की पहली पसंद बना रहेगा। चाहे आप नए टेक्नोलॉजी के साथ PS6 का इंतजार कर रहे हों या PS5 की मजबूत परफॉर्मेंस से संतुष्ट हों।


Click it and Unblock the Notifications








