Home
Gaming

PUBG Lite ने लॉन्च के तीन दिन बाद ही बनाया रिकॉर्ड

पबजी ने अपना लाइट वर्जन भारत में कुछ दिन पहले लॉन्च किया है। पबजी की लोकप्रियता पहले से ही काफी ज्यादा थी। अब लाइट वर्जन के लॉन्च होने के बाद इसकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पबजी लाइट वर्जन के लॉन्च होने के सिर्फ तीन दिनों के बाद ही गूगल प्ले स्टोर में फ्री गेम्स की लिस्ट में टॉप पर आ गया है।

PUBG Lite ने लॉन्च के तीन दिन बाद ही बनाया रिकॉर्ड

इस गेम को चलाने वाली चीन की कंपनी टेनसेंट की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें उसने भारत में पबजी लाइट की लोकप्रियता की बात कही है। आपको बता दें कि भारत में एंट्री लेवल का बजट स्मार्टफोन रखने वाले काफी सारे लोग हैं। ऐसे लोग पहले पबजी गेम की लोकप्रियता के बारे में तो जानते थे लेकिन वो अपने फोन में इस गेम को नहीं खेल पाते थे।

पबजी लाइट ने तोड़ा रिकॉर्ड

अब लाइट वर्जन के लॉन्च होने के बाद इतने दिनों से ना खेल पाने का गम एंट्री लेवल स्मार्टफोन यूज़र्स को खत्म करना है। इस वजह से यूज़र्स ने काफी तेजी से इस गेम को डाउनलोड किया है और महज तीन दिनों के अंदर गेम टॉप पर आ गया है। अब आगे देखना होगा कि पबजी लाइट के आने के बाद पबजी की लोकप्रियता में कितनी बढ़ोतरी होती है।

पबजी मोबाइल और पबजी लाइट में थोड़ा अंतर है। पबजी लाइट में 100 प्लेयर्स की जगह 60 प्लेयर्स के साथ ही गेम खेला जाता है। इसमें खेलना का स्टाइल बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा हेवी वर्जन में होता है। इसमें अंतिम दस मिनट में गेम काफी तेजी से काम करेगा। इसकी सबसे खाय बात यह है कि पबजी मोबाइल लाइट वर्जन यूज़र के मोबाइल में सिर्फ 400 एमबी का ही स्पेस लेती है। पबजी मोबाइल लाइट वर्जन को 2 जीबी रैम से कम रैम वाले फोन भी खेला जा सकता है।

पबजी के इस वर्जन की सबसे खास बात यही है कि इसे कोई सा भी स्मार्टफोन यूज़ करने वाले यूज़र आसानी से डाउनलोड करके खेल सकते हैं। इसके लिए आपको कोई महंगा और ज्यादा रैम स्टोरेज वाला स्मार्टफोन खरीदने की भी जरूरत नहीं होगी। पबजी मोबाइल लाइट वर्जन को आपको गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं और पबजी गेम को इंज्वॉय कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
PUBG launched its Lite version in India a few days ago. PUBG's popularity was already quite high. Now, after the launch of the Lite version, its popularity has got four moons. This can be estimated from the point that PUBG has come on top only after three days of the launch of Lite version.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X