पबजी इंडिया मोबाइल: दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा रीलॉन्च
PUBG मोबाइल बैटल गेम का भारत में करोड़ों लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सितंबर में भारतीय सरकार द्वारा बैन किए जाने के बाद से ही लोगों को इस गेम के वापस आने का इंतजार था। पबजी कॉर्पोरेशन भी लगातार अपने गेम की एंट्री को लेकर कोशिश कर रही थी। पिछले दिनों PUBG Corporation ने घोषणा की था कि वो जल्द ही PUBG Mobile के भारतीय वर्जन PUBG Mobile India गेम को जल्द लेकर आ रहे हैं।
दिसंबर में आएगा पबजी मोबाइल इंडिया
पहले खबरें आ रही थीं कि गेम को नंवबर महीने में रीलॉन्च किया जाएगा। लेकिन नई जानकारी के मुताबिक, PUBG Mobile India दिसंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गेम डेवलपर्स को भारत सरकार से अप्रूवल का इंतजार था, और अब ये अप्रूवल बीते मंगलवार को मिल चुका है।
CIN के साथ रजिस्टर
पबजी ने अपनी भारतीय वर्जन गेम पबजी मोबाइल इंडिया को PUBG Mobile India Private Ltd. के नाम से रजिस्टर कराया है। भारतीय सेंट्रल गर्वनमेंट ने गेम को कॉर्पोरेट अफेयर्स की वेबसाइट पर CIN के साथ रजिस्टर किया है जिसका ऑफिस बेंगलुरू में है।
इंडियन पबजी में होंगे बदलाव
ये कंफर्म है कि पबजी की भारत में वापसी होने जा रही है। इसी के लिए पबजी गेम में कुछ बदलाव भी किए जा रहे हैं। PUBG Corp. ने अपने इस गेम के भारतीय वर्जन में यूजर डाटा को भारत में ही स्टोर करने का फैसला किया है। इसके अलावा कंपनी ने यूजर डाटा की सुरक्षा की मॉनिटरिंग के लिए स्पेशल टीम भी बनाने की घोषणा की है। युवा यूजर्स को ध्यान में रखते हुए इसमें टाइम लिमिट भी सेट की जाएगी ताकि युवा इसे लगातार न खेल सके।
100 से ज्यादा स्टाफ होंगे हायर
पबजी कॉर्पेशन एक स्थानीय ऑफिस पर सेट करने जा रही है। जहां प्लेयर्स के साथ कम्युनिकेशन और सर्विसेज़ के लिए 100 से ज़्यादा स्टाफ को हायर किया जाएगा। इसके अलावा, पबजी कॉर्पोरेशन और मूल कंपनी Krafton भारत में "स्थानीय वीडियो गेम, ई-स्पोर्ट्स, मनोरंजन और आईटी उद्योगों" को बढ़ावा देने के लिए 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 7.4 अरब रुपये की इन्वेस्टमेंट के प्लान पर भी काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








